The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Arijit Singh gets angry at a fan for honking repeatedly in West Bengal

फैन पर खिसियाए अरिजीत सिंह, बोले बिना सेल्फी लिए नहीं जाने दूंगा

अरिजीत सिंह अमूमन स्कूटी पर घूमते और लोगों से बातचीत करते पाए जाते हैं. मगर इस लड़के के बार-बार हॉर्न बजाने की वजह से उनका पारा चढ़ गया. वीडियो वायरल हो गया है.

Advertisement
pic
23 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:29 PM IST)
arijit singh angry,
अरिजीत सिंह के वायरल वीडियो का स्क्रीनश़ॉट.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों सोशल मीडिया पर Arijit Singh का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो एक फैन पर गुस्सा करते दिखाई दे रहे हैं. क्योंकि उस फैन ने उनकी गाड़ी का पीछा किया. कई बार हॉर्न बजाया, जिससे अरिजीत इरिटेट हो गए. उन्होंने गाड़ी रोकी और फैन को कहा कि अब तो वो उसे बिना सेल्फी लिए नहीं जाने देंगे.

अरिजीत ने कुछ ही दिन पहले मुंबई में 9 करोड़ रुपए का एक फ्लैट खरीदा है. मगर वो रहते अब भी अपने होमटाउन जियागंज (मुर्शिदाबाद, वेस्ट बंगाल) में ही हैं. ये घटना वहीं की है. अरिजीत अपनी गाड़ी में बैठकर जा रहे हैं. एक फैन उन्हें हॉर्न बजाकर रोक लेता है. अरिजीत नाराज़ हो जाते हैं. वो उस लड़के से पूछते हैं-

"तुम्हें पता है, तुमने कितनी बार हॉर्न बजाया?"

लड़का बताता है कि 8-9 बार. फिर अरिजीत उसकी उम्र पूछते हैं. पता चलता है कि वो 22 साल एडल्ट लड़का है. अरिजीत उस लड़के से कहते हैं कि वो ये सब उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कर रहा है. मगर उसने ये नहीं सोचा कि एक सेल्फी के चक्कर में दूसरे लोगों को कितनी परेशानी होगी. इसके बाद अरिजीत कहते हैं कि कोई बात नहीं, उन लोगों को दिक्कत होने दो. तुम सेल्फी लेने आए थे, फोन निकालकर जल्दी से सेल्फी लो. जिसके बाद वो लड़का घबरा जाता है. ये सारी बातचीत बांग्ला भाषा में हो रही है. 

अमूमन, अरिजीत सिंह इतने नाराज़ नहीं देखे जाते. वो अपने गांव में स्कूटी से घूमते हैं. आसपास के बच्चों से घुलते-मिलते रहते हैं. बिना किसी शूं-शां वाली लाइफ जीते हैं. इस बार शायद वो उस लड़के के बार-बार हॉर्न बजाने से चिढ़ गए थे.  

आज ही अरिजीत सिंह का सलमान खान के लिए गाया पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' रिलीज़ हुआ है. जो कि फिल्म 'टाइगर 3' का हिस्सा है. मज़ेदार बात ये कि ऐसी ही एक घटना सलमान खान के साथ भी हो चुकी है. सलमान, राजस्थान में 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे थे. एक शाम वो अपनी गाड़ी में बैठकर शूटिंग लोकेशन से लौट रहे थे. सड़क पर कुछ लड़कों ने उनकी गाड़ी देख ली. अपनी बाइक उनकी गाड़ी के पीछे लगा दी. सलमान ने गाड़ी रोकी और बाहर निकलकर उन्हें डांट लगा दी. आप वो वीडियो यहां देख सकते हैं- 

'लेके प्रभु का नाम' के अलावा 'टाइगर 3' में अरिजीत ने रोमैंटिक गाना भी गाया है. जिसे अगले कुछ दिनों में रिलीज़ किया जा सकता है. 'टाइगर 3' 12 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है. 

वीडियो: टाइगर 3 का लेके प्रभु का नाम, सलमान खान के लिए अरिजीत सिंह का पहला गाना है

Advertisement

Advertisement

()