The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan announced his first song with Arijit Singh in Tiger 3 Leke Prabhu Ka Naam, Arijit Singh old letter to Salman goes viral

सलमान ने बताया अरिजीत 'टाइगर 3' में उनके लिए गाएंगे, अरिजीत का पुराना लेटर वायरल हो गया

अरिजीत सिंह ने अपने वायरल लेटर में लिखा था कि वो सलमान खान के लिए कम से कम एक गाना गाकर रिटायर होना चाहते हैं. सलमान ने 'सुल्तान' से उनका गाना निकलवा दिया था.

Advertisement
pic
19 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:24 PM IST)
salman khan, arijit singh, tiger 3, leke prabhu ka naam,
'टाइगर 3' के नए गाने के पोस्टर पर सलमान और कटरीना. दूसरी तरफ उस अवॉर्ड शो का सीन, जहां अरिजीत और सलमान का पंगा हुआ था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की Tiger 3 में Arijit Singh के गाने होंगे. इस बात की घोषणा खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर की. उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को 'टाइगर 3' का पहला गाना Leke Prabhu Ka Naam रिलीज़ होगा. उन्होंने ये भी कहा कि ये उनके लिए अरिजीत सिंह का पहला गाना होगा. इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर अरिजीत का सलमान को लिखा पुराना लेटर वायरल होने लगा. इसमें अरिजीत ने लिखा था कि वो सलमान से कई बार माफी मांग चुके हैं. वो चाहते हैं कि अपने करियर में उनके लिए कम से कम एक गाना ज़रूर गाएं.

एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान और अरिजीत के बीच कुछ खटपट हो गई थी. अरिजीत की कोई बात सलमान को अपमानजनक लग गई थी. इसलिए उन्होंने 'सुल्तान' फिल्म से उनका गाया गाना 'जग घुमेया' निकलवा दिया. बाद में वो गाना राहत फतेह अली खान से गवाया गया. इसी दौरान अरिजीत ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा था.  

अंग्रेज़ी में लिखे इस पोस्ट का हिंदी तर्जुमा आप नीचे पढ़ सकते हैं. 

डियर मिस्टर सलमान खान

 

मैंने सोचा कि ये आपसे बात करने का मेरा आखिरी तरीका है. मैं आपको टेक्स्ट, कॉल और अन्य हरसंभव माध्यम से ये बताने की कोशिश कर रहा हूं. आपने गलत समझ लिया कि मैंने आपका अपमान किया. मैंने कभी ऐसा नहीं किया. उस रात शो के दौरान वो समय और ऑरा गलत था. फिर भी आपको अपमानित महसूस हुआ. मुझे वो बात महसूस हुई और उसका बहुत बुरा भी लगा. मैं और मेरी फैमिली लंबे अरसे से आपके फैन रहे हैं. मैंने आपको कई बार एक्सप्लेन करने की कोशिश की. मगर आप नहीं माने. मैंने आपको कई बार माफी मांगने वाले टेक्स्ट मैसेज भेजे. ये आपको भी पता है. नीता जी के घर मैं सिर्फ आपसे मांफी मांगने के लिए लौटकर वापस आया. मगर आप फिर भी नहीं माने.

 

कोई बात नहीं. मैं यहां सबके सामने आपसे माफी मांग रहा हूं. प्लीज़ इसे मेरी रिक्वेस्ट माने. जो गाना मैंने आपके लिए 'सुल्तान' में गाया, उसे फिल्म से मत निकालिए. आप चाहते हैं कि वो गाना कोई और गाए. ठीक है. मगर कम से कम मेरा वर्ज़न फिल्म में रखिए. मैंने काफी गाने गाए हैं सर. मगर मैं चाहता हूं कि जब मैं रिटायर होऊं, तो मेरी लाइब्रेरी में आपके लिए गाया कम से कम एक गाना ज़रूर हो. प्लीज़ ये फीलिंग मुझसे मत छीनिए.

 

मुझे नहीं पता कि मैं ये क्यों कर रहा हूं. मुझे इसके नतीजे भी मालूम हैं. इस बारे में लोग अपने दिल और दिमाग की बातें लिखेंगे. मुझे ये भी पता है कि मिस्टर सलमान खान आपको इससे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा. फिर भी मुझे लगता है कि ये बात मुझे कहनी चाहिए. आखिरकार मुझे इस तथ्य के साथ जीना पड़ेगा कि तमाम लोगों की गुज़ारिश के बावजूद आपने ये मेक श्योर किया कि मैं आपके लिए न गाऊं.

 

मगर मैं हमेशा आपका फैन रहूंगा भाईजान. 
जग घुमेया थारे जैसा न कोई
आपका अपना 
अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका गाया 'जग घुमेया' गाना 'सुल्तान' में नहीं रखा गया. पिछले दिनों अरिजीत सिंह, सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलते देखे गए थे. बताया जा रहा है कि यहीं इन दोनों लोगों का सालों पुराना मामला खत्म हुआ. अब अरिजीत 'टाइगर 3' में सलमान के लिए दो गाने गा रहे हैं. पहला गाना 23 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा. जिसका नाम है 'ले के प्रभु का नाम'. ये 'स्वैग से स्वागत' की तर्ज पर बना एक डांस नंबर होने वाला है. इसके 'टाइगर 3' में अरिजीत एक रोमैंटिक गाना भी गा रहे हैं. 

'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रणवीर शौरी, रेवती, विशाल जेठवा और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. टाइगर 3 का म्यूज़िक प्रीतम ने कंपोज़ किया है. 'टाइगर 3' 12 नवंबर को दीवाली के दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. 

वीडियो: सलमान खान, कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' की रिलीज़ डेट YRF ने बड़ी सोच समझकर तय की है, वजह जान लीजिए

Advertisement

Advertisement

()