... In *cinemas*... Stars #KartikAaryan, #KiaraAdvaniand #Tabu... Directed by #AneesBazmee... Produced by #BhushanKumarand #MuradKhetani. pic.twitter.com/Pg2pvKXVAg— taran adarsh (@taran_adarsh) January 24, 2022इसे 25 मार्च 2022 को ही थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.2. 'पुष्पा' के बाद 'लाइगर' में स्पेशल डांस नंबर करेंगी समांथासमांथा प्रभु ने रिसेंटली 'पुष्पा' में एक आइटम नंबर किया था. खबर है कि वो विजयदेवरकोंडा की अपकमिंग मूवी 'लाइगर' में भी एक डांस नंबर शूट कर सकती हैं. जिसके लिएमेकर्स से बातचीत चल रही है.3. प्रड्यूसर मनीष ने कार्तिक को बताया अन-प्रोफेशनलबीते साल करण जौहर ने कार्तिक को 'दोस्ताना 2' से निकाल दिया था. इसके पीछे का कारणकार्तिक का अन-प्रोफेशनल बिहेवियर बताया गया था. ऐसा ही आरोप प्रड्यूसर मनीष शाह नेभी लगाया है. मनीष ने बताया कि वो अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलु' के हिंदी डबवर्जन को थिएटर में रिलीज़ करना चाहते थे. मगर इस बात से कार्तिक नाराज़ हो गए.क्योंकि वो इसकी हिंदी रीमेक 'शहज़ादा' में काम कर रहे हैं.कार्तिक आर्यन. (फोटो- इंस्टाग्राम)कार्तिक ने ये तक कह डाला कि अगर ये हिंदी वर्जन थिएटर में आया तो वो 'शहज़ादा'फिल्म छोड़ देंगे. कार्तिक का ये रवैया मनीष को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंनेएक्टर को एक्सट्रीमली अनप्रोफेशनल कह डाला.4. भूमि-राजकुमार की फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज़राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर की फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है.फिल्म में भूमि, पीटी टीचर बनी हैं और राजकुमार राव पुलिस वाले.इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में पहली बार भूमि और राजकुमार साथ दिखाई देंगे.5. दीपिका की 'गहराइयां' का पहला गाना 'डूबे' रिलीज़दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'गहराइयां' का पहलागाना 'डूबे' रिलीज़ हो गया है. गाना यू-ट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन परहै.इसे अब तक 10 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.6. अनुष्का ने बेटी की तस्वीर वायरल होने पर की सिफारिशअनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की फोटो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल होरही है. इसी फोटो को लेकर विराट और अनुष्का ने फैन्स से सिफारिश की है. इंस्टा परअनुष्का ने लिखा कि वामिका की ये फोटो तब खींची गई जब वो ऑफ गार्ड थे. मतलब उन्हेंमालूम नहीं था कि कैमरे की नज़र उन पर है. इसलिए ये फोटोज़ कहीं पब्लिश ना की जाएं.7. अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' फिर से हुई पोस्टपोनबढ़ते कोरोना केस को देखते हुए अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' एक बार फिर से पोस्टपोनहो गई है. मेकर्स ने बताया कि जब देश में कोरोना की स्थिति ठीक होगी तब इसे रिलीज़किया जाएगा.8. विक्रम की 'महान' 10 फरवरी को प्राइम वीडियो पर आएगी'जगमे थंदीरम' बनाने वाले कार्तिक सुब्बाराज की नेक्स्ट फिल्म 'महान', 10 फरवरी कोअमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी. मूवी में रियल लाइफ फादर-सन, विक्रम औरध्रुव की जोड़ी नज़र आएगी. विक्रम के करियर की ये 60वीं फिल्म होगी.9. कीर्ती सुरेश की फिल्म 'गुड लक सखी' का ट्रेलर रिलीज़कीर्ती सुरेश की तेलुगू फिल्म 'गुड लक सखी' का ट्रेलर कल रिलीज़ हो गया. मूवी मेंकीर्ती शूटिंग प्लेयर के रोल में दिखाई देंगी. ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 28 जनवरीको रिलीज़ होगी.10. शोएब अख्तर के कमेंट पर अनुष्का के फैन्स बरस पड़ेपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर पर अनुष्का शर्मा के फैन्स भड़के हैं. वजहहै शोएब का कमेंट. रिसेंटली एक इंटरव्यू में शोएब ने कहा कि विराट को शादी नहींकरनी चाहिए थी. शोएब का कहना था कि वो विराट की जगह होते तो 10-12 साल क्रिकेट परध्यान देते. शोएब के इस कमेंट पर लोगों को आपत्ति है. विराट की पर्सनल लाइफ कोप्रोफेशनल लाइफ में ड्रैग करने के लिए शोएब को लोगों ने खरी-खोटी सुनाई है.11. आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कीसिंगर और होस्ट आदित्य नारायण और वाइफ श्वेता अग्रवाल ने प्रेंग्नेंसी कीअनाउंसमेंट की है. दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके इस खुशखबरीको बताया है.12. तसलीमा नसरीन ने 'रेडिमेड बच्चों' वाले कमेंट पर दी सफाईऑथर और एक्टिविस्ट तसलीमा नसरीन पर प्रियंका और निक के फैन्स भड़के हुए हैं. वजह हैउनका एक ट्वीट. दरअसल प्रियंका और निक रिसेंटली सेरोगेसी से पैरेंट बने हैं. वहींतसलीमा ने सेरोगेसी पर 'रेडिमेड बच्चों' वाला कमेंट किया था. इसी कमेंट पर उनकीट्रोलिंग हो रही है.अब तसलीमा ने इसे लेकर सफाई दी. कहा कि उनके सेरोगेसी पर दिए बयान का निक-प्रियंकासे कोई लेना-देना नहीं है.13. 'शादी ना करने वाले' कमेंट पर सोनाक्षी का मज़ेदार रिप्लाईसोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी सेशन' होस्ट किया था. जिसमें एक शख्सके शादी के सवाल पर उन्होंने मज़ेदार जवाब दिया. बंदे ने पूछा कि आजकल सब शादी कररहे हैं, सोनाक्षी शादी कब करेंगी. रिप्लाई करते हुए सोना ने कहा, ''सभी को तो इससमय कोविड भी हो रहा है तो क्या मुझे भी होना चाहिए??''14. अभिनव शुक्ला के कज़िन की हालत गंभीर, FIR की रिक्वेस्टएक्टर अभिनव शुक्ला ने ट्वीट कर बताया कि उनके कज़िन 30 दिनों तक ICU में थे और अबपैरालाइज़ हो चुके हैं. उनकी हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि किसी ने उनके भाई कोबुरी तरह पीटा है.ट्विटर पर उन्होंने पंजाब पुलिस से मामले की FIR दर्ज करने की रिक्वेस्ट भी की है.15. साजिद नाडियाडवाला ने खरीदे विजय की 'बीस्ट' के हिंदी राइट्ससाउथ के स्टार विजय की अपकमिंग फिल्म 'बीस्ट' के हिंदी राइट्स बिक चुके हैं. खबर हैकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे खरीदा है. ये एक फुल पैक्ड एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी.16. रवि तेजा की हिंदी फिल्म 'खिलाड़ी' फरवरी में होगी रिलीज़साउथ स्टार रवि तेजा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी फिल्म 'खिलाड़ी', 11फरवरी को थिएटर में रिलीज़ होगी. इस पैन इंडिया फिल्म में रवि डबल रोल में नज़रआएंगे.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. अगर आप चाहें तो इस शो को वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इसके अलावा आपको सिनेमा से जुड़ी नई खबरें जाननी हो तो आप हमारे नए शोलल्लनटॉप सिनेमा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.