'सिंघम अगेन', 'भूल-भुलैया 3' क्लैश वाले बयान पर अनीस बज़्मी की सफाई
Singham Again और Kartik Aryan की Bhool Bhulaiyaa 3 का क्लैश पर Anees Bazmee ने बात की थी. अब कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे.

Ajay Devgn की मल्टीस्टारर फिल्म Singham Again और Kartik Aryan की Bhool Bhulaiyaa 3 का क्लैश तय है. दोनों ही फिल्मों के मेकर्स अपनी-अपनी फिल्मों को आगे नहीं बढ़ाने की ज़िद्द पर अड़े हुए हैं. अभी कुछ ही दिनों पहले BB 3 के डायरेक्टर Anees Bazmee ने इस क्लैश को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि वो हमेशा अच्छी फिल्म बनाते हैं उसे रिलीज़ करने के लिए किसी खास तारीख की ज़रूरत नहीं. उनके इस बयान के बाद कहा जाने लगा कि अनीस, रोहित शेट्टी पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं. हालांकि अपने इस बयान पर अनीस ने सफाई दी है.
19 सितंबर की सुबह अनीस ने एक ट्वीट किया. जिसमें कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है. अनीस ने इस पोस्ट में लिखा,
अनीस ने आगे लिखा,
कुछ दिनों पहले अनीस बज़्मी ने मिड डे को एक इंटरव्यू दिया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इन दोनों फिल्म के क्लैश को लेकर अजय देवगन से बात की है? तो अनीस ने कहा था,
अनीस ने आगे कहा था,
ख़ैर, कुछ दिनों पहले ये खबर आई कि कार्तिक आर्यन ने अजय देवगन के रिक्वेस्ट की है कि वो 'सिंघम अगेन' को कुछ हफ्तों के लिए खिसका लें. जिसके लिए वो राज़ी भी हो गए हैं. बहुत संभव है कि दोनों फिल्मों का क्लैश ना हो. लेकिन हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. 'सिंघम अगेन' और 'भूल भलैया 3' दोनों साथ ही रिलीज़ होगीं. इनका बॉक्स ऑफिस क्लैश होना तय है. अब जब तक मेकर्स की तरफ से रिलीज़ डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होती, तब तक कुछ कहना सही नहीं होगा.
'सिंघम अगेन' मल्टीस्टारर फिल्म है. जिसमें अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नज़र आएंगे. कहा जा रहा है कि पिक्चर में सलमान खान का कैमियो भी होगा. उधर अनीस बज़्मी के डायरेक्शन में बनी 'भूल भुलैया' भी मल्टीस्टारर फिल्म है. इसमें कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नज़र आ सकती हैं.
वीडियो: 'भूल-भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के क्लैश पर क्या बोले अनीस बज़्मी?

.webp?width=60)

