The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Amitabh Bachchan heard Aankhen script at 5 am and said yes, director Vipul Shah started dancing on the road

अमिताभ बच्चन ने सुबह 5 बजे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, हां बोले, तो डायरेक्टर रोड पर नाचने लगे

Amitabh Bachchan और Akshay Kumar स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर ने बताया, जब बच्चन ने स्क्रिप्ट मांगी, तब उन्होंने एक अक्षर नहीं लिखा था.

Advertisement
Amitabh Bachchan, Akshay Kumar, Aankhen,
'आंखें' 2002 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी. ये एक गुजराती नाटक पर आधारित थी.
pic
अंकिता जोशी
2 मई 2025 (पब्लिश्ड: 07:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Amitabh Bachchan ने अपने लंबे करियर में नेगेटिव कैरेक्टर्स कम ही किए. मगर जितने भी किए उनमें सराहे गए. ऐसी ही एक फिल्म है Aankhen. साल 2002 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर थे Vipul Shah. विपुल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने बताया कि अमिताभ का इस फिल्म के लिए हां कहना किसी चमत्कार से कम नहीं था. बकौल शाह, अमिताभ ने इस फिल्म का नरेशन दो बार मांगा. पहली बार सेट पर अपनी वैनिटी वैन में और दूसरी बार अपने बंगले जलसा में. सुबह 5 बजे. दूसरी बार अमिताभ ने पूरी स्क्रिप्ट मांगी. मगर तब स्क्रिप्ट तैयार ही नहीं थी. तीन दिन बाद बच्चन ने बुलाया है, ये सुनकर विपुल शाह के पसीने छूट गए. फिर क्या हुआ? कहां से आई स्क्रिप्ट? अमिताभ ने क्या सोच कर हामी भरी? पूरा किस्सा बताते हैं. 

हाल ही में यूट्यूब चैनल भारती टीवी को विपुल शाह ने इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने ‘आंखें’ फिल्म से जुड़ा ये पूरा किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, 

Embed

Embed

विपुल शाह ने बताया कि अमिताभ उनकी फिल्म का नरेशन सुनने के लिए राज़ी हो गए. मगर ये इतना सिंपल नहीं था. विपुल बताते हैं,

Embed

‘आंखें’ का 15 मिनट का नरेशन सुन अमिताभ ने हां कह दी. हालांकि इस हामी के साथ उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जिसने विपुल शाह और उनके को-राइटर आतिश कपाडि़या के होश उड़ा दिए. बकौल विपुल,

Embed

Embed

विपुल शाह और आतिश कपाडि़या ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट महज़ तीन दिन में लिख डाली. विपुल ने आगे बताया,

Embed

'आंखें' 2002 की कुछ सफल फिल्मों में शुमार की जाती है. इस फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की थी, जो एक बैंक में काम करता है. मगर एक दिन उसे बैंक से निकाल दिया जाता है. ऐसे में वो व्यक्ति से बैंक से बदला लेने का फैसला करता है. कैसे? बैंक लूटकर. वो तीन न देख सकने वाले लोगों को हायर करता है और उनसे बैंक लुटवाता है. क्योंकि ब्लाइंड लोगों पर कोई शक नहीं करेगा. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन जैसे एक्टर्स ने भी काम किया था. इसके बाद अमिताभ और अक्षय ने विपुल शाह की ‘वक्त’ में भी साथ काम किया.

पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि ‘आंखें 2’ बनने वाली है. सूत्रों के मुताबिक इस सीक्वल में अमिताभ बच्चन भी नज़र आएंगे. इसके अलावा बच्चन 'ज़मानत', 'द इंटर्न', और ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में नज़र आने वाले हैं. खबरें ये भी हैं कि वो शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में भी काम करने जा रहे हैं. हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

वीडियो: मूवी रिव्यू देखकर अमिताभ ने क्रिटिक को ही घर बुला लिया

Advertisement

Advertisement

()