The Lallantop
Advertisement

'हाउसफुल 5' के लिए अक्षय कुमार की फीस पूछी, बोले- अच्छे-खासे पैसे लिए मगर...

अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल 5' के लिए ली गई फीस वाले सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि जनता पेट पकड़ कर हंसने लगी.

Advertisement
akshy kumar, housefull 5
'हाउसफुल 5', 06 जून को थिएटर्स में रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
pic
मेघना
28 मई 2025 (पब्लिश्ड: 12:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Akshay Kumar की फिल्म Housefull 5 को लेकर बज़ बनाना शुरू हो गया है. ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद मेकर्स ने इस पिक्चर का तगड़ा प्रमोशन भी शुरू कर दिया है. 27 मई को हुए इसके ट्रेलर लॉन्च पर जब अक्षय से पूछा गया कि उन्होंने पिक्चर के लिए कितनी फीस ली? तो उनके जवाब ने सभी का अटेंशन खींच लिया. मज़ाकिया अंदाज़ में दिया गया उनका जवाब लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गया.

'हाउसफुल 5' एक मल्टीस्टारर फिल्म है. जिसे बड़े स्केल पर बनाया गया है. फिल्म के ऊपर अच्छा-खासा पैसा भी खर्च किया गया है. इसके ट्रेलर पर एक पत्रकार ने अक्षय से पूछा कि उन्होंने पिक्चर के लिए कितनी फीस ली. तो अक्षय बोले,

Embed

अक्षय के इस जवाब से ना सिर्फ 'हाउसफुल 5' की पूरी कास्ट हंसने लगी. बल्कि सामने बैठी ऑडियंस भी लोट-पोट हो गई. मगर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दो तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि इस तरह के सवाल लोग पूछ भी कैसे सकते हैं. फीस बहुत पर्सनल चीज़ होती है. वो कोई किसी को क्यों बताएगा. वहीं कुछ लोग अक्षय को भी ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि अक्षय बिना मज़ाक उड़ाए भी इस सवाल को टाल सकते थे.

Embed

ख़ैर, इसी इवेंट में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने बताया कि 'हाउसफुल 5' को एक नहीं बल्कि कई सारी एंडिंग के साथ रिलीज़ किया जाएगा. ताकि जनता इस फिल्म पर लंबे समय तक बात करती रहे. उनका दावा है कि कई सारे एंडिंग के साथ रिलीज़ होने वाली ये दुनिया की पहली फिल्म होगी. जिसमें हर थिएटर में लोगों को अलग एंडिंग मिलेगी. फरदीन खान ने ये भी बताया कि फिल्म की एंडिंग के बारे में खुद एक्टर्स को भी ठीक-ठीक नहीं पता था. फिल्म खत्म होने के बाद सभी को मेकर्स ने प्लान बताया.

ख़ैर,  'हाउसफुल 5' इस साल 6 जून को रिलीज़ होने वाली है. देखना होगा इसे जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. मूवी में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकिता धीर जैसी एक्ट्रेस नज़र आएंगी. फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है. जो इससे पहले 'दोस्ताना' जैसी फिल्म बना चुके हैं.

अक्षय कुमार की बात करें तो 'हाउसफुल 5' के बाद उनकी कई फिल्म पाइपलाइन में हैं. जिसमें 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' का नाम शामिल है. अक्षय 'हेरा फेरी 3' भी बना रहे हैं. मगर परेश रावल के इस प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद चीज़ें ठीक नहीं चल रहीं. इसलिए इस फिल्म का क्या भविष्य होगा. अभी इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं.

वीडियो: यू्ट्यूब पर फिर से आया हाउसफुल 5 का टीज़र

Advertisement

Advertisement

()