The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar speaks about Mission Raniganj and Shahrukh Khan starrer Jawan collections

'जवान' की कमाई पर बोले अक्षय कुमार- 'बहुत बढ़िया है. तालियां बजाओ'

हालांकि अक्षय का मानना है कि उनकी हालिया फिल्म 'मिशन रानीगंज' बहुत कमाई करने वाली फिल्म नहीं है. फिल्म की पहले दिन की कमाई ने अक्षय की बात को सही साबित कर दिया है.

Advertisement
pic
7 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:20 PM IST)
akshay kumar, jawan, shahrukh khan,
'मिशन रानीगंज' के एक सीन में अक्षय कुमार. दूसरी तरफ 'जवान' के एक सीन में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Akshay Kumar की नई फिल्म Mission Raniganj रिलीज़ हुई है. उसी का प्रमोशन चल रहा है. इसी सिलिसिले में अक्षय ने एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म बहुत कमाई करने वाले विषय पर बनी फिल्म नहीं है. फिल्मों का कॉमर्स ज़रूरी है. मगर इस वजह से कम बॉक्स ऑफिस पोटेंशियल वाली फिल्में बनानी बंद नहीं की जा सकतीं. उन्होंने Shahrukh Khan की Jawan के कलेक्शन पर भी बात की. बोले कि बहुत खुश हैं. इस बात पर तालियां बजनी चाहिए.

भले अक्षय शाहरुख के फिल्म की कमाई की तारीफ कर रहे हैं. मगर उनकी लेटेस्ट रिलीज़ 'मिशन रानीगंज' ने बहुत खराब ओपनिंग पाई है. फिल्म ने पहले दिन मात्र 2.85 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. जो कि उनकी 'सेल्फी' से 30 लाख रुपए ज़्यादा है. ख़ैर, हम जिस अक्षय के इंटरव्यू की बात कर रहे हैं, वो 'मिशन रानीगंज' की रिलीज़ से एक-दो पहले का है. इसमें अक्षय से पूछा गया कि क्या वो शाहरुख खान की फिल्मों की कमाई से प्रेरित महसूस कर रहे हैं. इसके जवाब में अक्षय ने हां में सिर हिलाते हुए कहा-

"कॉमर्शियल सफलता बहुत ज़रूरी है कि क्योंकि हमें दूसरी फिल्में भी बनानी होती हैं. ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस तरह की कमाई कर रहे हैं. मसलन, 'मिशन रानीगंज' को एक खास बजट पर बनाया गया है. और मैं इसे एक टिपिकल कॉमर्शियल फिल्म भी नहीं बोलूंगा. ये कोई 'जवान' या 'राउडी राठौड़' नहीं है. ये दर्शकों के एक खास तबके के लिए बनी फिल्म है."

अक्षय अपनी बातचीत में आगे जोड़ते हैं-

"फिर भी मैं उम्मीद करूंगा कि ये फिल्म अच्छा परफॉर्म करे. ऐसी फिल्मों का बिज़नेस बड़ा नहीं होता, तो क्या नहीं बनाएं? किसी को तो बनाना पड़ेगा. मैं 'वेलकम', 'हेरा फेरी', 'राउडी राठौड़' जैसी कई कॉमर्शियल फिल्में कर सकता हूं. इन फिल्मों का बिज़नेस बिल्कुल अलग तरह का होगा. मगर ये (मिशन रानीगंज) कॉन्टेंट वाली फिल्में हैं, जो कि असलियत के बिल्कुल करीब हैं. इसलिए उन्हें एक खास तरीके से बनाया जाता है. ये सारा खेल सिर्फ बैलेंस बनाए रखने का है." 

इसी बातचीत में अक्षय से पूछा गया कि क्या उन्हें 'जवान' देखने का समय मिला. तो अक्षय ने कहा कि वो सभी फिल्में देखते हैं. उन्होंने 'जवान' भी देखी. अक्षय कहते हैं-

"जी. मैं सभी फिल्में देखता हूं. 'जवान' बहुत बढ़िया थी. उसका जॉनर थोड़ा अलग था. सबसे अच्छी बात कि 500-600 करोड़ का बिज़नेस हो रहा है. बहुत बढ़िया है. तालियां बजाओ!" 

जहां तक रही 'जवान' की कमाई की बात, तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1103.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इंडिया में सभी भाषाओं को मिलाकर 'जवान' ने अब तक 619.92 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. इसमें से 560 करोड़ रुपए फिल्म के हिंदी वर्ज़न से आए हैं.

'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियमणि और सान्या मल्होत्रा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: 'जवान' की भयंकर सफलता पर अक्षय कुमार ने शाहरुख को दी बधाई देते हुए कहा, 'क्या वापसी की है'

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()