The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar is all set to work in Rohit Shetty production titled Psycho to be directed by Mohit Suri

अपनी अगली फिल्म में 'साइको' बनेंगे अक्षय कुमार

'सूर्यवंशी' और 'सिंघम 3' के बाद एक बार फिर रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करने जा रहे हैं अक्षय कुमार.

Advertisement
pic
27 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:30 PM IST)
akshay kumar, psycho, rohit shetty,
एक फोटोशूट के दौरान अक्षय कुमार. दूसरी तरफ उनकी एक फैनमेड तस्वीर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

टिकट खिड़की पर Akshay Kumar के दिन सही नहीं चल रहे. पिछले डेढ़ साल में उनकी छह-सात फिल्में आ चुकी हैं. मगर चली सिर्फ एक OMG 2. मगर उससे अक्षय के काम करने के तरीके पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है. वो अब भी लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने खुद बताया कि वो Khel Khel Mein नाम की फिल्म चालू कर रहे हैं. जिसे ‘हैप्पी भाग जाएगी’ फेम मुदस्सर अजीज़ डायरेक्ट कर रहे हैं. अब उनकी एक और फिल्म को लेकर खबर आ रही है. इस फिल्म का नाम Psycho बताया जा रहा है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये उनके प्रोडक्शन में बनी वो पहली फिल्म होगी, जिसे रोहित खुद डायरेक्ट नहीं करेंगे. इस फिल्म को 'ज़हर', 'आवारापन' और 'आशिकी 2' जैसी फिल्में बनाने वाले मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे. ये एक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है. कुछ ऐसा जो अक्षय ने अपने करियर में कभी नहीं किया. इसमें वो एक साइको इंसान का किरदार निभाएंगे. मसला ये है कि इस फिल्म को भी अक्षय कुमार स्टाइल में शूट किया जाएगा. सुपरफास्ट स्पीड में. 'साइको' की शूटिंग 2024 की शुरुआत में चालू होगी. इसे 40 दिन के एक शेड्यूल में स्टार्ट टु फिनिश शूट किया जाना है. जल्द ही इस फिल्म की तैयारी शुरू होने वाली है.

अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म थी 'मिशन रानीगंज'. इसे रिव्यूज़ तो ठीक-ठाक मिले. मगर बॉक्स ऑफिस पर पिक्चर पिट गई. इसके अलावा आने वाले दिनों में वो 'सी. शंकरन बायोपिक', 'सोरारई पोट्रू रीमेक', 'स्कायफोर्स', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हाउसफुल 5', 'वेलकम 3' और 'जॉली एल.एल.बी 3' जैसी हिंदी फिल्मों में दिखेंगे. वो एक मराठी फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जिसका नाम है- 'वेदात मराठे वीर दौड़ले सात'. ये तो हो गईं लीड रोल्स वाली फिल्में. इनके अलावा वो रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में भी एक्सटेंडेड कैमियो कर रहे हैं.

पिछले दिनों अक्षय ने 'सिंघम 3' में अपने हिस्से की शूटिंग की है. बताया जा रहा है कि इस कैमियो की शूटिंग में उन्हें पांच दिन का समय लगा. अजय देवगन के साथ इस फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 

वीडियो: अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' बनाने के लिए बड़ी तिकड़म भिड़ाया है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()