The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar feels people on social media say anything for likes and money

अक्षय कुमार ने कहा, लोग कॉन्ट्रोवर्सी फैलाकर लाखों रुपए कमा रहे हैं

अक्षय ने कहा कि उनके हिसाब से सोशल मीडिया पर दो तरह के लोग होते हैं. एक वो जो सच बोलते हैं और एक वो जो बस कुछ भी करके सोशल मीडिया के थ्रू पैसे कमाना चाहते हैं.

Advertisement
pic
24 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 24 अक्तूबर 2023, 04:01 PM IST)
Akshay Kumar
अक्षय की आने वाली फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी 'बड़े मियां छोटे मियां' आने वाली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

अक्षय कुमार का बीते कुछ दिनों से रिकॉर्ड ठीक नहीं चल रहा है. उनकी रिलीज़ हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. अक्षय की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है. वो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में अक्षय ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल और उससे कमाई करने वाले लोगों पर बात की.

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि आज कल के बच्चों को मेंटल पीस यानी दिमाग की शांति के लिए सोशल मीडिया से कट डाउन करना होगा. अक्षय ने कहा,

''सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा ज़रिया हो गया है जहां पैसे भी मिलते हैं. बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें पता भी नहीं कि वो क्या कह रहे हैं लेकिन वो बस बात शुरू कर देते हैं और विवाद शुरू हो जाता है ताकि उन्हें ढेर सारे लाइक्स मिल सकें.''

अक्षय ने ये भी कहा कि आज कल सोशल मीडिया पर लोग आसानी से छह से आठ लाख रुपए कमा रहे हैं. उन्होंने कहा,

''आज कितने ही लोग महीने में छह से आठ लाख रुपए कमा रहे हैं सिर्फ एक पोस्ट से या एक कमेंट से या किसी विवाद को भड़काकर. ये सब अब एक बिज़नेस हो गया है. ज़्यादातर तो ये होता है कि वो लोग जो कहते हैं उसका आधा भी मीन नहीं करते. इससे अच्छा तो ये है कि बस अपनी लाइफ भरपूर जिओ और सोशल मीडिया पर क्या लिखा जा रहा है, क्या कहा जा रहा है इसका असर खुद पर मत पड़ने दो.''

ये भी पढ़ें - "चाहूं तो 'राउडी राठौड़' और 'सूर्यवंशी' करके बहुत पैसे कमा सकता हूं"- अक्षय कुमार  

अक्षय ने कहा कि उनके हिसाब से सोशल मीडिया पर दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो सच बोलते हैं और एक वो जो बस कुछ भी करके सोशल मीडिया के थ्रू पैसे कमाना चाहते हैं. खैर, अक्षय की आने वाली फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी 'बड़े मियां छोटे मियां' आने वाली है. इसके अलावा 'स्काई फोर्स', 'वेलकम 3', 'सिंघम अगेन' और 'हाउसफुल 5' भी लाइन में हैं. इन सभी के अलावा वो 'हेरा फेरी 3' और 'खेल-खेल में' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे. 

Advertisement

Advertisement

()