मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अक्षय कुमार की 'सेल्फी'
'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर डिज़ास्टर साबित हो रही है.
.webp?width=210)
अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' ने पहले मंडे कितनी कमाई की? प्रभास और दीपिका पादुकोण की 'प्रोजेक्ट के' की क्या कहानी होगी और कब आएगा 'पीएस-2' का ट्रेलर? इन सब खबरों को एक साथ एक जगह आप नीचे पढ़ सकते हैं.
1. प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का टीज़र आ गया
रूसो ब्रदर्स की सीरीज़ 'सिटाडेल' का टीज़र आ गया. जिसमें प्रियंका चोपड़ा एक्शन करती नज़र आ रही हैं. टीज़र में प्रियंका के साथ एक्टर रिचर्ड मैडेन भी हैं. प्रियंका ने इसमें जासूस का रोल निभाया है. 28 अप्रैल को सीरीज़ के पहले दो एपिसोड्स रिलीज़ किए जाएंगे. इसका ट्रेलर एक मार्च को आएगा.
2. एप्पल प्लस के शो 'टेड लासो-3' का ट्रेलर आया
एप्पल प्लस टीवी के फेमस शो 'टेड लासो' के तीसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया. ट्रेलर में Brett Goldstein और Nick Mohammed जैसे कुछ पुराने और कुछ नए एक्टर्स दिख रहे हैं. इसके पिछले दो सीज़न्स ने खूब तारीफें बटोरी थीं. तीसरा सीज़न 15 मार्च से देखा जा सकेगा.
3. टॉम हिडलस्टन के 'द नाइट मैनेजर 2' पर काम शुरू
टॉम हिडलस्टन की सीरीज़ 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे सीज़न की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिलहाल ये प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन मोड में हैं. सीरीज़ की शूटिंग इस साल के अंत में लंदन में की जाएगी. इस सीज़न को भी पहला सीज़न लिखने वाले डेविड फर ही लिखेंगे.
4. अगाथा क्रिस्टी की नॉवेल पर सीरीज़ बनाएंगे विशाल भारद्वाज
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. खबर है कि सोनी लिव के लिए वो जल्द ही सस्पेंस और थ्रिलर बेस्ड वेब सीरीज़ डायरेक्ट करेंगे. जिसकी कहानी अगाथा क्रिस्टी की नॉवेल 'The Sittaford Mystery' पर आधारित होगी. फिलहाल सीरीज़ का टेंटेटिव टाइटल 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली' बताया जा रहा है. इसमें वामिका गब्बी, नसीरुद्दीन शाह, नीना गुप्ता, रत्ना पाठक शाह और लारा दत्ता जैसे कलाकार होंगे.
5. मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अक्षय कुमार की 'सेल्फी'
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर डिज़ास्टर साबित हो रही है. फिल्म ने पहले मंडे को सिर्फ 1.6 करोड़ रुपए की कमाई की. 'सेल्फी' ने अब तक टोटल 11.9 करोड़ रुपए के आस-पास का बिज़नेस किया है.
6. मॉर्डन युग के भगवान विष्णु पर बनी है 'प्रोजेक्ट के'?
प्रभास और दीपिका पादुकोण जल्द ही 'प्रोजेक्ट के' फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी में अमिताभ बच्चन भी होंगे. 'प्रोजेक्ट के' के प्रड्यूसर अश्विनी दत्त ने फिल्म की कहानी बताई है. एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अश्विनी ने बताया, ''ये एक हैवी ग्राफिक्स वाली फिल्म होगी. इसमें कई फैंटसी एलिमेंट्स होंगे. ये भगवान विष्णु के मॉर्डन अवतार पर बेस्ड कहानी होगी. इसके एक्शन सीक्वेंस के लिए चार-पांच इंटरनेशनल स्टंट कोरियोग्राफर्स के साथ भी काम किया है.'' 'प्रोजेक्ट के' 12 जनवरी 2024 को रिलीज़ की जाएगी.
7. अनन्या ने खत्म की विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म की शूटिंग
अनन्या पांडे डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म में नज़र आने वाली हैं. जिसकी शूटिंग उन्होंने खत्म कर दी है. इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर के साथ फोटो शेयर करके अनन्या ने शूटिंग रैप करने की अनाउंसमेंट की. फिलहाल इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है. जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट की जाएगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: 'सेल्फी' की कमाई के बाद अक्षय कुमार को एक और झटका, टिकट नहीं बिकने से शो कैंसिल

.webp?width=60)

