फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सहीजगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.1. 'वकांडा फॉरएवर' के बाद खत्म हुआ मार्वल का चौथा फेज़'ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर' की रिलीज़ के बाद मार्वल के चौथे फेज़ का अंत हो गया.इस फेज़ में 'ग्रूट', 'मून नाइट', 'शी हल्क' जैसी सीरीज़ थीं. इसके अलावा 'ब्लैकविडो', 'शैंग ची', 'डॉक्टर स्ट्रेंज मल्टिवर्सेज़ ऑफ मैडनेस', 'थॉर-लव एंड थंडर' और'इटर्नल्स' जैसी फिल्में थीं.2. कार्तिक आर्यन, अलाया की 'फ्रेडी' का दूसरा टीज़र रिलीज़कार्तिक आर्यन और अलाया की फिल्म 'फ्रेडी' का दूसरा टीज़र आया है. जिसमें कार्तिक,अलाया से शादी करते दिख रहे हैं. कॉमेडी से इतर कार्तिक आर्यन इस फिल्म में बहुतभयानक रोल में नज़र आ रहे हैं. जिसे स्क्रीन पर देखकर डर लग जाए. 'फ्रेडी' फिल्म 02 दिसंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.3. अमेज़न नहीं नेटफ्लिक्स पर हिंदी में प्रीमियर होगी 'कांतारा'?ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' अमेज़न प्राइम वीडियो पर आ चुकी है. मगर इसे हिंदीमें प्रीमियर नहीं किया गया है. अब रिपोर्ट्स हैं कि इसका हिंदी डब वर्जन अमेज़ननहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियलअनाउंसमेंट नहीं हुई है.4. 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 2'अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2', 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.फिल्म ने एक हफ्ते में 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा का बिज़नेस कर लिया है. गुरुवारको फिल्म ने 8.62 करोड़ रुपए कमाए. मूवी ने अब तक टोटल 104.66 करोड़ रुपए कमा लिएहै.5. रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' का टीज़र आ गया हैरितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' का टीज़र आ गया. इस मूवी से रितेश देशमुख अपनाडायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं. मूवी में उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूज़ा भीहैं. ये उनकी पहली मराठी फिल्म है. 'वेड' एक रिवेंज लव स्टोरी है. इसे 30 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.6. आज से ज़ी 5 पर स्ट्रीम हो रही है दुलकर सलमान, सनी की 'चुप'सनी देओल और दुलकर सलमान की हिट फिल्म 'चुप' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म परआ चुकी है. इसे आज यानी 25 नवंबर से ज़ी 5 पर देख सकते हैं. आर. बाल्की की इस फिल्मका रिव्यू भी आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.7. कन्नड़ स्टार उपेन्द्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्तीकन्नड़ा स्टार उपेन्द्र बैंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती हैं. खबर है कि अपनेअपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते हुए अचानक से उनकी तबियत बिगड़ी. जिसके बाद उन्हेंअस्पताल ले जाया गया. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होरही थी.