अगले हजार सालों तक कोई दूसरा शाहरुख खान नहीं होगा : राहुल देव
राहुल देव ने ये भी कहा कि मुझे इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं लगती कि शाहरुख खान सुपरस्टार बन गए हैं. शाहरुख के एक और स्कूल मेट पलाश सेन ने भी कहा था कि शाहरुख अगर ऐक्टर न होकर किसी और फील्ड में भी जाते, तब भी इतने ही सफल होते.
.webp?width=210)
शाहरुख खान आजकल सफलता की नांव पर सवार हैं. उनकी फिल्में 'जवान' और 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया. 21 दिसंबर को 'डंकी' आने वाली है. इसके भी बढ़िया पैसे छापने की पूरी संभावना है. ऐसे में वो आजकल खबरों में बने रहते हैं. हाल ही में उनके स्कूल के साथी राहुल देव ने उन पर कुछ बातें की हैं. उनका कहना है कि अगले हजार सालों में कोई दूसरा शाहरुख खान नहीं होगा.
कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में राहुल देव ने शाहरुख खान की तारीफ़ की है. उनसे जुड़े कुछ किस्से भी सुनाए हैं. राहुल भी सेंट कोलंबस से हैं और शाहरुख ने भी अपनी स्कूलिंग वही से की है. राहुल का कहना है कि उन्हें बिल्कुल आश्चर्य नहीं है कि शाहरुख को अपार सफलता मिली.
राहुल ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि वो और शाहरुख एक ही क्रिकेट टीम का हिस्सा थे, जिसमें शाहरुख विकेटकीपर और राहुल तेज गेंदबाज थे. शाहरुख उनके सीनियर थे. उन्होंने स्कूल में स्वोर्ड ऑफ ऑनर का अवॉर्ड भी जीता था. राहुल का कहना है कि ये ऐसे व्यक्ति को दिया जाता, जो पढ़ाई के साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी अव्वल हो. राहुल ने शाहरुख के बारे में आगे बात करते हुए कहा:
शाहरुख स्कूल में ही असाधारण थे. मुझे इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं लगती कि वो सुपरस्टार बन गए हैं. अगले 1000 सालों में कोई शाहरुख खान नहीं होगा. उन्होंने स्कूल की अलग-अलग ऐक्टिविटीज में हिस्सा लिया. फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट हर खेल में वो अव्वल थे.
राहुल ने शाहरुख को उनकी फिल्म 'जवान' के लिए बधाई भी दी. शाहरुख के कमबैक पर भी वो खुश हैं. उन्हें इस वापसी का इंतज़ार भी था. राहुल बताते हैं:
मैं उनकी जबरदस्त वापसी से अचंभित नहीं हूं. ये काफी समय से ड्यू थी. मैं कहूंगा, 'खान साहब ये बहुत पहले कर लेना चाहिए था.' हमें उन पर गर्व है. वह कोलंबन विरासत का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने कहा, 'अगले 10 सालों तक सिर्फ एक्शन फिल्में करूंगा'
शाहरुख के एक और स्कूलमेट पलाश सेन ने भी कहा था कि शाहरुख अगर ऐक्टर न होकर किसी और फील्ड में भी जाते, तब भी इतने ही सफल होते. उन्होंने कहा:
शाहरुख को अपनी लाइफ में जो भी सक्सेस मिली है, अगर वो किसी और भी फील्ड में जाता, तो ऐसी ही सक्सेस उसे मिलती. शाहरुख उन कुछ चुनिंदा प्रतिभाशाली लोगों में से है, जिनसे मैं अब तक अपने जीवन भर में मिला हूं.
वीडियो: शाहरुख खान के एक फैन ने डंकी का टीजर बनाया है, जो फिल्म के लिए इंतज़ार बढ़ा देगा

