शाहरुख खान ने कहा, 'अगले 10 सालों तक सिर्फ एक्शन फिल्में करूंगा'
शाहरुख को अपने बगल में बैठे देख इस पॉपुलर हॉलीवुड एक्ट्रेस को यकीन ही नहीं हुआ.
.webp?width=210)
Shahrukh Khan ने बीते दिनों राजू हिरानी डायरेक्टेड फिल्म Dunki का एक शेड्यूल खत्म किया. इस शेड्यूल की शूटिंग सउदी अरब में हुई थी. वहां से शाहरुख खान ने एक छोटा सा वीडियो पोस्ट कर सउदी अरब सरकार के कल्चर मिनिस्ट्री को थैंक यू बोला था. इसके बाद वो मक्का में उमरा करते स्पॉट किए गए थे. अब उनका एक इंटरव्यू आया है. इसमें उन्होंने कहा कि वो टॉम क्रूज़ जैसे 'मिशन इमपॉसिबल' टाइप की ओवर द टॉप एक्शन फिल्में करना चाहते हैं. मगर उन्हें इन फिल्मों में कोई लेता ही नहीं है.
शाहरुख खान जब सउदी अरब में थे, तो उन्होंने जेद्दाह में हुए Red Sea International Film Festival में भी हिस्सा लिया. यहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें 'बेसिक इंस्टिंक्ट' वाली एक्टर शैरन स्टोन अपने बगल में शाहरुख को बैठे देख चौंक जाती हैं. वो वीडियो आप यहां देख सकते हैं-
इसके बाद शाहरुख ने डेडलाइन को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म 'पठान' पर बात करते हुए कहा-
''मैंने कभी एक्शन फिल्में नहीं की. मैं हमेशा प्यारी लव स्टोरी वाली फिल्में की. कुछ सोशल ड्रामा में काम किया. कुछ फिल्मों में विलन बना. मगर मुझे कोई एक्शन फिल्म में नहीं लेता. अब मैं 57 साल का हूं. और मैंने सोचा है कि मैं अगले 10 सालों तक सिर्फ एक्शन फिल्में करूंगा.''
सउदी अरब में 'डंकी' की शूटिंग करने पर शाहरुख का कहना है कि ये उन लोगों की कहानी है, जो वापस घर लौटना चाहते हैं. उन्होंने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा-
''ये एक लंबी यात्रा वाली फिल्म है. जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से होती हुई, फाइनली अपने घर इंडिया पहुंचती है.''
'डंकी' एक सोशल कॉमेडी फिल्म है. इसमें शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू लीड रोल कर रही हैं. Dunki 23 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
वीडियो देखें: शाहरुख खान और राजू हिरानी की फिल्म जिस 'डंकी फ्लाइट'पर बेस्ड है, वो क्या होता है?

