फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों का डेली अपडेट चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह परहैं. आज की बड़ी खबरों में पढ़िए रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म '83' का टीज़र कैसाहै? वरुण की 'भेड़िया' के पोस्टर पर चोरी का आरोप क्यों लगा और अभिषेक बच्चन नेइंडस्ट्री में होने वाले अवॉर्ड्स शोज़ को लेकर क्या कहा है. नीचे पढ़िए इन खबरोंको विस्तार से. 1. बाफ्टा विनिंग डायरेक्टर की नेक्स्ट फिल्म में समांथा प्रभु पहलीखबर एक्ट्रेस समांथा प्रभु की. जो जल्द ही इंटरनेशनल फिल्मों में डेब्यू करने जारही हैं. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक समांथा, बाफ्टा विनिंग डायरेक्टरफिलिप जॉन की अगली फिल्म 'अरेंजमेंट्स ऑफ लव' में नज़र आएंगी. उन्होंने अपने इंस्टापर इस बात की अनाउंसमेंट की.View this post on InstagramA post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साल 2004 में आई सेम नेम की नॉवेल पर बेस्ड होगी.जिसमें समांथा बाय-सेक्सुअल वुमेन का रोल प्ले करेंगी. 2. रणवीर सिंह की फिल्म '83'का टीज़र रिलीज़ हो गया रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म '83' का टीज़र रिलीज़ करदिया गया. फिल्म के मेकर्स और रणवीर सिंह ने इसे शेयर किया. करीब एक मिनट के इसटीज़र में क्रिकेट मैच और क्रिकेट फैंस की एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है.The greatest Story. The greatest Glory. 83 RELEASING IN CINEMAS ON 24TH DEC,2021, in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam. Teaser out now. Trailerout on 30th Nov.#ThisIs83@ikamalhaasan@iamnagarjuna#KicchaSudeep@PrithviOfficial@RKFI@AnnapurnaStdiospic.twitter.com/alsF6QlaBf— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 26, 2021रणवीर ने इसे पोस्ट करके बताया कि मूवी का ट्रेलर 30 नवंबर को आएगा और फिल्म 24दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ होगी. 3. कार्तिकआर्यन ने दिल्ली में शुरू की 'शहज़ादे' की शूटिंग कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म'शहज़ादे' में नज़र आने वाले हैं. जिसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है. अपने इंस्टा परकार्तिक ने तस्वीर शेयर करके बताया कि ये शूटिंग दिल्ली में चल रही है.View this post on InstagramA post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)मूवी में कार्तिक के साथ कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रॉनित रॉय और सचिनखेडेकर नज़र आएंगे. 4. रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाते' ओटीटी पर होगी रिलीज़ रजनीकांतकी फिल्म 'अन्नाते' कुछ ही दिनों पहले थिएटर में रिलीज़ हुई थी. अब खबर है कि इसेजल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ औरमलयालम भाषा में रिलीज़ किया जाएगा. 04 नवंबर को थिएटर में रिलीज़ के बाद इसनेवर्ल्ड वाइड अब तक करीब 200 करोड़ की कमाई कर ली है. 5. वरुण की 'भेड़िया' केपोस्टर पर लगा चोरी का आरोप बीते दिनों वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' कापोस्टर रिलीज़ हुआ था. जिसपर अब चोरी का आरोप लग गया है. कहा जा रहा है कि ये फिल्मसाल 2018 में आई साउथ की थ्रिलर मूवी 'रेड-रम' के पोस्टर की हूबहू कॉपी है. वैसेऐसा पहली बार नहीं है जब इंडियन फिल्मों के पोस्टर पर चोरी का आरोप लगा हो. इसकेपहले 'राधे-श्याम' के पोस्टर को पुर्तगाल के एक ब्लॉगर कपल की फोटो से चुराने काआरोप था.'बाहुबली', 'पीके', 'गजनी', 'थप्पड़', 'रावन' और 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्मके पोस्टर्स पर भी चोरी का आरोप लग चुका है. 6. बॉडीगार्ड शेरा के साथ सलमान खान कावीडियो वायरल सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' आज थिएटर्स में रिलीज़ हो गई है. इसी केप्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सलमान खान अपनी एकउम्रदराज़ फैन के साथ फोटो खिंचवाते नज़र आ रहे हैं. वीडियो में उनकी फैन सलमान केसिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए भी दिखाई दे रही हैं.View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)वहीं सलमान खान का एक और वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जिसमें उनके बॉडीगार्डशेरा, 'अंतिम' का डायलॉग बोल रहे हैं. इस वीडियो को सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट परशेयर किया है. 7. अवॉर्ड शो पर विश्वास ना करने वालों को अभिषेक का जवाब अभिषेकबच्चन जल्द ही फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नज़र आने वाले हैं. वो इन दिनों इसी फिल्मके प्रमोशन में बिज़ी हैं. रिसेंटली एक रेडियो चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिषेक नेउन स्टार्स को लेकर बात की, जो ये दावा करते हैं कि उन्हें इंडस्ट्री में होने वालेअवॉर्ड फंक्शन्स से कोई मतलब नहीं होता. जब उनसे पूछा गया कि उनकी ज़िंदगी मेंअवॉर्ड्स का क्या महत्व है तो वो बोले कि जब आपको, आपके काम के लिए तारीफ मिलती हैतो वही सबसे बड़ी चीज़ होती है.अभिषेक ने कहा, ''सिंपल सी बात है जो लोग कहते हैं कि मैं अवॉर्ड में नहीं मानतामतलब उन्हें कोई अवॉर्ड मिला ही नहीं है. देखिए, हम सब कलाकार तभी हैं जब हमारीतारीफ हो, हमें नवाज़ा जाए. जब हमारी वाह-वाही हो. हम अप्रीसिएशन के लिए तो कामकरते हैं. हां, हमारा बिज़नेस, घर चलाने का साधन, फाइनेंशियल साइड तो है ही. मगर आपकिसी कलाकार की तारीफ करते हैं तो वो खुश हो जाता है.''अभिषेक ने कहा कि अवॉर्ड एक तरह से अप्रीसिएशन ही है. सभी को ये पसंद होते हैं.खैर, बात तो सही है. हमें भी बहुत खुशी होती है जब आप हमारे वीडियोज़ को पसंद करतेहैं और अच्छे वाले कॉमेंट्स करते हैं.तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकतेहैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.