The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Aamir Khan postponed the release of Sitaare Zameen Par because of India-Pakistan tension

भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से आमिर खान ने 'सितारे ज़मीन पर' आगे खिसका दी?

Aamir Khan की Sitaare Zameen Par स्पैनिश फिल्म 'कैंपियोनेस' का हिंदी रीमेक है. मेकर्स ने कुछ दिनों पहले अनाउंस किया था कि इसे 20 जून 2025 को रिलीज़ करेंगे.

Advertisement
pic
10 मई 2025 (पब्लिश्ड: 01:02 PM IST)
aamir khan, sitaare zameen par
आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par 20 जून को रिलीज़ होने वाली है. ये फिल्म Laal Singh Chaddha के बाद आमिर की पहली फिल्म है. जो उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'तारे ज़मीन पर' का ही सीक्वल है. लेकिन अब खबर आ रही है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए फिल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया है.

आमिर की 'सितारे ज़मीन पर' स्पैनिश फिल्म 'कैंपियोनेस' का हिंदी रीमेक होगी. फिल्म की कहानी भी एक कोच और उसकी टीम के साथ उसके संबंधों को एक्सप्लोर करती है. ठीक उसी तरह, जैसे 'तारे ज़मीन पर' में एक टीचर और स्टूडेंट के संबंधों पर बात हुई थी. DNA ने प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,

''देश की सीमाओं पर हो रही घटनाओं और देशभर में अलर्ट को मद्देनज़र रखते हुए आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अपनी अगली फिल्म सितारे ज़मीन पर के ट्रेलर लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया है. ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर मेकर्स का मानना है कि इस समय एकता और संयम के साथ देश के साथ खड़े रहना ज़रूरी है.''

हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे खिसकाने को लेकर कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर और उनकी टीम नहीं चाहेंगे कि उनकी फिल्म ऐसे वक्त पर जनता के बीच आए. इसलिए संभावना है कि मेकर्स जल्द ही इसकी नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर सकते हैं. हालांकि जब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक दी लल्लनटॉप इस खबर की पुष्टि नहीं करता.

पहले भी हो चुकी है पोस्टपोन

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' पहले 2024 के दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी. मगर उस वक्त भी इसे आगे खिसका दिया गया था. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक 'सितारे ज़मीन पर' के पोस्ट प्रोडक्शन में समय लग रहा था. इसीलिए इसे प्री-क्रिसमस पर रिलीज़ नहीं किया जा सका. 'सितारे ज़मीन पर' का क्लैश हॉलीवुड फिल्म The Lion King से होने वाला था. जो 20 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी. इस वजह से भी ये फिल्म पोस्टपोन कर दी गई थी. अब एक बार फिर से इसके आगे बढ़ने की खबरें आ रही हैं.

ख़ैर, 'सितारे ज़मीन पर' को आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. आमिर ने पहले ये फिल्म सलमान खान को ऑफर की थी. दोनों में लंबे समय तक बातचीत चलती रही. किसी वजह से सलमान ने ये फिल्म करने से मना कर दिया. फिर खबर आई कि आमिर ये कहानी रणबीर कपूर को ऑफर करने वाले हैं. ये भी नहीं हुआ. अंत में जाकर आमिर ने खुद ही फिल्म का हीरो बनने का फैसला लिया. अब देखना होगा ये पिक्चर तय समय पर रिलीज़ होती है या नहीं और इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.   
 

वीडियो: आमिर खान उन लोगों के साथ मायथोलॉजी फिल्म बनाएंगे जिन्होंने अल्लू अर्जुन को सुपरस्टार बना दिया

Advertisement

Advertisement

()