The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • 6-year-old kid's roller coaster experience went viral after the ride's seat belt malfunctioned,

सुपरमैन पापा ने बच्चे को रोलर कोस्टर से गिरने से बचाया

इस वीडियो को देख लो, कभी अपने बच्चे को किसी राइड पर ना भेजोगे.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
29 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016, 04:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
केसन अपने पापा डेल्बर्ट के साथ टेक्सास के एक अम्यूजमेंट पार्क गया था. उनकी राइड शुरू होने वाली थी. पापा वीडियो बना रहे थे. रोलर कोस्टर चला और उसकी सीट का बेल्ट खराब निकला. 6 साल का केसन नीचे गिर पड़ा. रोलर कोस्टर के फ्लोर पर. पापा ने लपक के संभाला और अपनी बांहों में सेफ कर लिया. आगे की पूरी राइड पापा की गोदी में ही हुई. जान बच गई. केसन की. ये वीडियो वायरल हो गया है. कई लोग अपने बच्चों को कभी राइड पर न भेजने की बात कह रहे हैं. बाकी कहते हैं जब पापा हैं. तब काहे की फिकर. पापा सुप्परमैन होते हैं. और हां जो हमने ऊपर ये बात कही थी न कि सुपरमैन पापा ने बच्चे को रोलर कोस्टर से गिरने से बचाया. वो सही है. ये माना कि उड़ कर नहीं आए थे. लेकिन पापा लोग ऐसे ही मानव की क्षमताओं के अंदर पॉसिबल काम करके सुपरहीरो बन जाते हैं. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/creative0appware/videos/10205713272262916/"]

Advertisement

Advertisement

()