The Lallantop
Advertisement

इन वजहों से याद रखी जाएगी ये सीरीज

भले टीम इंडिया हार गई हो पर रोहित शर्मा इस पूरी सीरीज में सबसे बड़ा नाम बनकर उभरे हैं.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2016, 01:17 PM IST)
Img The Lallantop
बस कर पगले रुलाएगा क्या? Source- reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
मैच खत्म. इंडिया सीरीज हार गया. लेकिन रेकॉर्ड बने, कुछ विवाद हुए. जो हुआ जो सधा, उसका लेखा-जोखा यहां है.

400

ये दूसरी बार है जब एक टीम के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा ने 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

2

दो प्लेयर्स ने अपने करियर की पहली वनडे सेंचुरी मारी इस सीरीज में. पांचवे मैच में मिचेल मार्श ने 102 और मनीष पांडे ने 104 रन बनाए.

171

रोहित का नॉट आउट 171 ऑस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ किसी बैट्समैन का सबसे ज्यादा स्कोर है.

8

बार 300 से ज्यादा स्कोर बना 10 इनिंग्स में इस सीरीज के दौरान.

331

रन चेज कर भारत ने नया रेकॉर्ड बनाया. इससे पहले किसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 300 रन भी चेज नहीं किए थे

441

रन बनाए रोहित शर्मा ने 5 इनिंग्स में, इसमें दो सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शामिल. ये दोनों टीमों की तरफ से अब तक का बेस्ट बैटिंग परफॉर्मेंस है.

19

मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाए रोहित शर्मा ने. ऐसा कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज हजारा बनाने के मामले में वो लारा-सचिन से आगे निकल गए.

धोनी

ने आखिरी मैच के आखिरी ओवर की पहली बॉल पर छक्का मार कुछ इज्जत तो बचाई, मगर 4-1 से हार और बॉलर्स के चुनाव के चलते इसे उनकी आखिरी विदेशी वनडे सीरीज बताया जा रहा है.

विराट बनाम मैक्सवेल

विराट ने तीसरे मैच में सेंचुरी बनाई पर इंडिया मैच हार गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ 96 रन की जिताऊ इनिंग खेली. मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा, कुछ लोगों के लिए निजी रेकॉर्ड अहम होते हैं. कुछ के लिए टीम की जीत. बाद में मैक्सवेल ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि आज की तारीख में बॉल को सबसे अच्छे से विराट हिट कर रहा है.

शर्मा जी का लड़का

5 मैच की सीरीज में सबसे अच्छा खेलकर अंत में रोहित शर्मा मैन ऑफ द सीरीज बने.

Advertisement

Advertisement

()