2022 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव से पहले ‘दी लल्लनटॉप’ जानने निकला UP काहाल. “क्या हाल है UP” की इस सीरीज़ में हम आपको बताएंगे, सुनाएंगे और रूबरूकराएंगे UP के तमाम जिलों की परेशानी, दिक्कतें और वहां के मुद्दे. इस कड़ी में टीमपहुंची गोरखपुर जहां लगा लल्लनटॉप अड्डा. सौरभ द्विवेदी ने स्वास्थ्य के मुद्दे परचर्चा की. पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों से बड़ी संख्या में मरीज इलाजके लिए गोरखपुर आते हैं. पिछले कई दशकों से यह पूरा इलाका इंसेफेलाइटिस के लिएबदनाम है. इस बीमारी से हर साल सैकड़ों बच्चों की मौत हो जाती है. हालांकि, पिछलेचार सालों में इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों में कमी आई है. लेकिन अभी भी कईचीजें हैं जिनमें सुधार किया जाना बाकी है. देखें वीडियो.