लोगों का हमेशा एक सपना होता है कि उनका एक सपनों का घर हो. घर बनाने के लिए लोगअपने जीवन भर की कमाई लगा देते हैं. लेकिन हमारे सपनों के घर को ईंट और कंक्रीट केजाल से तैयार किया जाता है. जिसमें इस बात की गुंजाइश होती है कि वो पर्यावरण केअनुकूल ना हो. अमूमन घर पर्यावरण के अनुकूल नहीं ही होते हैं. आज हमारी चुनावी टीमचुनाव से समय निकाल कर आपको ऐसे घर के दर्शन करवा रही है जो पूरी तरह से प्राकृतिकचीजें जैसे पत्थर और चूना से बना है. घर के मालिक खुद इंजीनियर हैं उन्होंने अपनेसपनों के घर को बनाने के लिए किसी भी तरह के सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया है. आपइस घर को देखिए और अपने सपनों के घर से कम्पेयर कीजिए.