लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज के लिए ‘लल्लनटॉप’ की टीम बिहार पहुंची है. टीम गयाजिले के छात्रों की समस्याएं समझने मगध यूनिवर्सिटी पहुंची. यहां छात्रों नेशैक्षणिक सत्र में देरी और क्लासेज नहीं चलने का आरोप लगाया. छात्रों ने ये भी आरोपलगाया कि 2022 में हुई उनकी परीक्षाओं के नतीजे नहीं आए हैं, जो परीक्षा पिछले सालहोनी थी, वो अब हो रही है. इसके अलावा छात्रों ने शिक्षा, लोकसभा चुनाव, पेपर लीकऔर रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखी.