भूपेश बघेल दुर्ग की पाटन सीट पर पांचवीं बार चुनाव लड़े. भूपेश ने इन पांच सालोंमें ज़मीनी काम किया है. कार्यकर्ताओं को जोड़ा है. रमन सिंह सरकार के खिलाफ माहौलबनाने में आगे रहे हैं. अग्रेसिव छवि वाले नेता हैं. राजेश मूड़त की कथित सेक्ससीडी उन्होंने ही पीसीसी चीफ रहते जारी की थी. जब सीडी फर्ज़ी साबित हुई तो भूपेशको जेल जाना पड़ा था. लेकिन वो पीछे नहीं हटे, लड़े और जीते.