The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Why Sourav Ganguly leave BCCI, rajiv shukla answered this question

सौरव गांगुली BCCI से हटे और ICC नहीं जा पा रहे? मसला क्या है राजीव शुक्ला ने बताया

सौरव गांगुली के BCCI से हटने की असल कहानी राजीव शुक्ला ने सुना दी!

Advertisement
sourav ganguly BCCI rajiv shukla
बीसीसीआई के मसलों पर राजीव शुक्ला ने सवालों के खुलकर जवाब दिए | फोटो: इंडिया टुडे/दी लल्लनटॉप
pic
अभय शर्मा
9 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 9 नवंबर 2022, 10:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Election-2022) के लिए वोटिंग होगी. चुनावी घमासान के बीच लल्लनटॉप ने राज्य के कई नेताओं का इंटरव्यू किया. उनसे पार्टी के भीतर के विवादों, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर सवाल पूछे.

कांग्रेस ने इस चुनाव में हिमाचल का इंचार्ज बनाया है राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला को. लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने शुक्ला से बातचीत की. और उनसे कांग्रेस के चुनाव अभियान के साथ-साथ बीसीसीआई से जुड़े मुद्दों पर तीखे सवाल पूछे. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से सवाल किया गया कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का BCCI से पद चला गया और वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में पहुंच नहीं पा रहे, कहा जा रहा है कि उन्हें आप लोगों का आशीर्वाद नहीं मिल पा रहा है? बताइये क्या मसला है?

इस सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा,

'अभी सौरव गांगुली की उम्र काफी बची है, वे 50 साल के ही हैं, 70 साल की उम्र तक वे काम कर सकते हैं. इस मसले पर मैंने उनसे बात की थी. उनसे कहा था कि ऐसा अक्सर होता है कि अगर कुछ सदस्यों ने मिलकर तय किया कि कोई और व्यक्ति किसी पद पर रहेगा और आपको वहां अवसर नहीं मिला तो आगे निश्चित रूप से मौका मिलेगा. हमने सौरव को समझाया है. सौरव का अपना एक स्थान है. उनका काफी बड़ा योगदान है.'

राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि सौरव गांगुली ने जो योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. और इसलिए उन्हें भविष्य में मौका मिलेगा.

पूरा इंटरव्यू: कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने BJP के मंत्री को किस बात की बधाई दी?

Advertisement

Advertisement

()