The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • UP Elections 2017: BJP wins from Badlapur constituency

बदलापुर में भाजपा ने वो कर दिया है जो किसी सीट पर कोई नहीं कर पाया है

मुंबई के पास वाला नहीं, एक यूपी में भी है.

Advertisement
pic
11 मार्च 2017 (अपडेटेड: 11 मार्च 2017, 11:07 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
हां जी. हमाए यूपी में भी एक बदलापुर है. और वहां से चुनाव का का गर्मागरम नतीजा आया है. वहां जीत गए हैं मोदी जी. मतलब करने को रमेश चंद्र मिश्र जीते हैं, पर आप तो सब जानते ही हैं...मिश्र जीते ज़रूर पर उनकी लीड महज़ 2372 की रही. बसपा के लालजी यादव ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और जब तक चुनाव आयोग की साईट पर आखिर में 'डिक्लेयर्ड' लिखकर नहीं आया तब तक किसी को पक्का नहीं पता था कि क्या होगा. बदलापुर यादव बहुल इलाका है लेकिन भाजपा ने यहां से ब्राह्मण कैंडिडेट जिता दिया है, मुख्य प्रतिद्वंदी के यादव होते हुए. बसपा कैंडिडेट बेचारे पिछली बार भी दूसरे नंबर पर ही रहे थे. 2012 में समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश ‘बाबा’ दुबे से हारे थे, 16000 वोटों से. ओम प्रकाश दूबे का खुद का परिणाम इस बार खराब रहा है. पिछला चुनाव जीते थे पूरे 16000 हज़ार वोटों की लीड से, लेकिन इस बार मोदी के रोलर में दबने वालों में शामिल हो गए हैं. तीसरे नंबर पर रहे हैं. बदलापुर के अंतिम नतीजेः रमेश चंद्र मिश्र (भाजपा) 60237 लालजी यादव (बसपा) 57865 ओमप्रकाश 'बाबा' दूबे (सपा) 46545
चुनाव नतीजों की पूरी कवरेज ये रहीः UP रिजल्ट: सपा से चार गुना सीटों पर BJP आगे, बहुमत की ओर पंजाब रिज़ल्ट: इस सूबे की राजनीति में आज भूकंप आने वाला है Uttarakhand Results 2017 Live: उस राज्य का फैसला, जहां भाजपा दो साल से कांग्रेस के धुर्रे बिखेर रही है Manipur Results 2017 Live: मणिपुर से सामने आया पहला रुझान, इबोबी आगे Goa Results 2017 Live: बीजेपी को चुनेगा गोवा या 'आप' को, फैसला आज
यूपी चुनाव परिणाम, यूपी चुनाव नतीजे 2017, चुनाव नतीजे ऑनलाइन, 2017 इलेक्शन नतीजे, UP election results, UP election results live, UP election results 2017, election results UP, election results 2017 UP, live election result 2017, UP assembly election results, election results live, 2017 election results, UP result, election live results, UP election results live update, lucknow election result, varanasi election result, vidhan sabha election results, india today, aaj tak, live results, live tv
 

Advertisement

Advertisement

()