समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम खान(Abdullah) को शनिवार, 15 जनवरी को जमानत पर रिहा कर दिया गया. इंडिया टुडे को मिलीजानकारी के मुताबिक, इस बार अब्दुल्ला समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकतेहैं. अब्दुल्ला और उनके पिता आजम खान, दोनों को 27 फ़रवरी 2020 को रामपुर जेल सेसीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था. अब्दुल्ला आजम खान के ऊपर 43 मामले दर्ज हैं.अब्दुल्ला आजम खान की रिहाई के संबंध में सीतापुर जेल के अधीक्षक सुरेश सिंह नेइंडिया टुडे को बताया, "अब्दुल्ला की रिहाई का आदेश पहले ही आ चुका था लेकिन उसमेंकुछ गड़बड़ी थी. बाद में रामपुर कोर्ट से नया आदेश आया जिसके बाद उनको जेल से रिहा करदिया गया. अब्दुल्ला के खिलाफ 43 केस दर्ज हैं और उनको सभी में जमानत मिली है."'जुल्म खत्म होगा' इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल्ला आजम खान की रिहाईकी खबर मिलते ही उनके कई समर्थक जेल के बाहर जमा हो गए. जेल से बाहर आते हीअब्दुल्ला आजम खान अपने परिजनों के साथ कार में रामपुर के लिए रवाना हो गए. इस बीचजेल के बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों से अब्दुल्ला आजम खान ने कहा, "अब जुल्म खत्महोगा, और जुल्म करने वालों का 10 मार्च को तख्तापलट होगा." इससे पहले साल 2017 केउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब्दुल्ला आजम खान ने समाजवादी पार्टी के टिकट पररामपुर की स्वार विधानसभा सीट से चुनाव जीत था. इसके बाद दिसंबर 2019 को इलाहाबादहाई कोर्ट ने अब्दुल्ला के चुनाव को इस आधार पर अमान्य घोषित कर दिया था, क्योंकिकोर्ट के मुताबिक जिस वक्त उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था तब उनकी उम्र 25साल से कम थी. उनके ऊपर जन्म प्रमाणपत्र में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था. सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लावहीं 26 फ़रवरी 2020 को आजम खान, पत्नी तंज़ीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान नेरामपुर की अदालत में सरेंडर कर दिया था. आजम खान और तंजीम फातिमा पर भी अब्दुल्लाखान के बर्थ सर्टिफिकेट में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा. जिसके बाद दिसंबर 2020 मेंफातिमा को बेल पर रिहा कर दिया गया, वहीं आजम खान अभी भी जेल में बंद हैं. पुलिस सेमिली जानकारी के मुताबिक आजम खान के खिलाफ 81 और फातिमा के खिलाफ 32 मामले दर्जहैं. तंजीम फातिमा भी समाजवादी पार्टी की विधायक हैं.