The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • MP Assembly Elections 2018 Manawar – Heeralal Alawa vs Ranjana Baghel

मध्यप्रदेशः जयस के डॉक्टर की जय हुई कि नहीं?

इस डॉक्टर ने एम्स में इलाज किया. आदिवासियों की पार्टी बनाई. फिर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ लिया.

Advertisement
pic
11 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018, 05:04 PM IST)
Img The Lallantop
रंजना बघेल
Quick AI Highlights
Click here to view more
1.सीट - 199 मनावर (धार)
2. चुनने की वजह - यहां से जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन) के राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल अलावा कांग्रेस कैंडिडेट बनकर चुनाव लड़ रहे हैं.
3. चैलेंजर कौन - भाजपा की रंजना बघेल
सर्च करने पर आपको हीरालाल अलावा की ऐसी फ़ोटोज़ दिखेंगी जिसमें वो कहीं से भी नेता नहीं लगेंगे. सर्च करने पर आपको हीरालाल अलावा की ऐसी फ़ोटोज़ दिखेंगी जिसमें वो कहीं से भी नेता नहीं लगेंगे.

4. ट्रिविया
> जयस या जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन मध्यप्रदेश चुनाव में 'अन्य' बनकर लड़ने की तैयारी में थी. कुछ जगह टिकट बांटकर पोस्टर लगा दिए. प्रचार भी शुरू किया. लेकिन फिर जयस ने कांग्रेस की जय कर दी. मनावर से जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा ने चुनाव लड़ा. लेकिन बतौर जयस कैंडिडेट नहीं, बतौर कांग्रेस कैंडिडेट.
> हीरालाल अलावा नेता पढ़ाई और पेशे से डॉक्टर रहे हैं. मेडिसिन में एमडी थे. दिल्ली के एम्स में सहायक प्रोफेसर भी रहे थे. बताया जाता है कि कांग्रेस का अलावा को साथ मिलाने का जितना मन था, उतना ही अलावा का भी कांग्रेस से मिल जाने का मन था. इस तरह वो अपनी सीट पक्की करना चाह रहे थे. कांग्रेस ने धार और मनावर से जयस के पदाधिकारियों को टिकट दिया तो यहां का कांग्रेस काडर खासा खफा था.
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन की सभा जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन की सभा

5. मुद्दे / फैक्टर
> मनावर धार ज़िले में पड़ता है. धार में ही भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद है जो पूरे मालवा प्रांत में हिंदुत्व को लामबंद करने वाली जगह है. मनावर में भी सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं होती रहती हैं.
6. पिछली बार के नतीजे 
बीजेपी से रंजना बघेल- 55293 वोट
कांग्रेस निरंजन डाबर लोनी- 53654 वोट

7. इस बार कौन जीता ?

कांग्रेस के हीरालाल अलावा 40 हज़ार की लीड से जीत गए.
manawar



 Video देखें: 

एमपी के भोजशाला विवाद की पूरी कहानी -

Advertisement

Advertisement

()