The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Mahatma Gandhi is a traitor West Bengal BJP candidate Naresh Chandra Roy controversial statement Trinamool Congress

BJP कैंडिडेट ने गांधी जी को 'देशद्रोही' कहा, TMC बोली- बंगाल ये अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुणाल घोष और शशि पांजा जैसे सीनियर नेताओं ने Mahatma Gandhi पर BJP उम्मीदवार Naresh Chandra Roy की कथित टिप्पणी की निंदा की है. TMC ने इसे भारत के इतिहास और आजादी की लड़ाई की विरासत का अपमान बताया.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026, 05:07 PM IST)
India, India news, bengal, west bengal, bengal news, naresh chandra roy, bjp, bjp vs tmc, Breaking news, west bengal, west bengal elections, bengal elections, Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी (बाएं) पर कथित टिप्पणी करने वाले नरेश चंद्र रॉय (गोले में) धुपगुड़ी सीट से BJP उम्मीदवार हैं. (ITG/ECI/ X @AITCofficial)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल चुनावी सरगर्मी के बीच महात्मा गांधी पर बड़ा विवाद छिड़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नरेश चंद्र रॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे महात्मा गांधी को कथित तौर पर 'देशद्रोही' कहते नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस मामले में BJP को घेर लिया है. TMC ने कहा BJP नेता का बयान 'भाजपा की जहरीली सोच' को दिखाता है.

नरेश चंद्र रॉय बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धुपगुड़ी सीट से BJP उम्मीदवार हैं. सोमवार, 13 अप्रैल को उनका विवादित वीडियो सामने आया, जिसके बाद TMC ने उन्हें रडार पर ले लिया है. TMC ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस वीडियो को शेयर किया है. हालांकि, दी लल्लनटॉप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल वीडियो में BJP उम्मीदवार नरेश चंद्र रॉय कथित रूप से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख चेहरे महात्मा गांधी को देशद्रोही कह रहे हैं. TMC ने अपने X हैंडल पर लिखा,

"BJP की जहरीली सोच आखिरकार सबके सामने आ ही गई है. धुपगुड़ी से उनके कैंडिडेट नरेश चंद्र रॉय ने महात्मा गांधी को 'देशद्रोही' कहने की हिम्मत की है. महात्मा गांधी, देश के पिता, वो इंसान जिन्होंने नंगे हाथों और अहिंसा से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी, वो नेता जिन्होंने हमें आजादी दिलाई, उन्हें एक भाजपा नेता ने देशद्रोही कह दिया."

trinamool congress
तृणमूल कांग्रेस का पोस्ट. (X @AITCofficial)

TMC ने आगे लिखा,

"जब कोई पार्टी जो सिर्फ नफरत और बंटवारे पर चलती है, हमारी आजादी के जनक पर ही थूकना शुरू कर देती है, तो वह अपनी हर बात सामने ला देती है. इतिहास की बेइज्जती, कुर्बानी की बेइज्जती, और खुद भारत की बेइज्जती. बंगाल इस बेशर्मी भरे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा. बंगाल देश की आत्मा, एकता, आजादी और सम्मान के उन मूल्यों की रक्षा के लिए एक होकर उठेगा जिनके लिए महात्मा गांधी जिए और मरे."

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुणाल घोष और शशि पांजा जैसे सीनियर नेताओं ने नरेश रॉय के बयान की निंदा की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुणाल घोष ने कहा कि इसमें कोई हैरानी नहीं है कि BJP का कोई उम्मीदवार गांधी के खिलाफ अपमानजनक बात करे, क्योंकि BJP "नाथूराम गोडसे (गांधी के हत्यारे) की पूजा करने वालों की पार्टी है."

शशि पांजा ने BJP पर भारत के इतिहास और आजादी की लड़ाई की विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह विवाद "BJP के पॉलिटिकल कल्चर और सोच" को दिखाता है.

वीडियो आने के बाद क्या बोले नरेश चंद्र रॉय?

नरेश चंद्र रॉय ने महात्मा गांधी के बारे में अपनी कथित टिप्पणी पर सफाई भी दी है. उन्होंने कहा कि उनके भाषण का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा बिना किसी कॉन्टेक्स्ट के वायरल किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनके बारे में कन्फ्यूजन फैलाने की एक चाल थी. नरेश रॉय ने कहा कि उनके मन में महात्मा गांधी के लिए बहुत सम्मान है.

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल SIR पर चुनाव आयोग को फटकार क्यों लगाई?

Advertisement

Advertisement

()