The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Karnataka Election Result: HD Kumaraswamy contesting from Channapatna seat

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे और पूर्व CM कुमारस्वामी की सीट पर कौन जीत रहा?

कुमारस्वामी किंगमेकर रहे हैं कर्नाटक में, खुद की सीट पर राज बचा?

Advertisement
Karnataka Election Result Channapatna seat
एचडी कुमारस्वामी (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रशांत सिंह
13 मई 2023 (अपडेटेड: 13 मई 2023, 01:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सीट का नाम: चन्नपटना

कौन जीत रहा: एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री)

पिछला चुनावी रिजल्ट: 2018 के चुनाव में कुमारस्वामी चन्नपटन से 87 हजार 995 वोट पाकर सदन पहुंचे थे. वहीं बीजेपी के सीपी योगेश्वरा को 66 हजार 465 वोट मिले थे.

सीट के बारे में जानकारी: चन्नपटना विधानसभा रामनगर जिले की एक सीट है. इस शहर को 'कर्नाटक का खिलौना शहर' भी कहा जाता है. कारण यहां बनने वाले लकड़ी के मशहूर खिलौने. यहां से जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मैदान में उतरे हैं. कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे भी हैं. बीजेपी ने यहां से योगेश्वर और कांग्रेस ने गंगाधर को अपना प्रत्याशी बनाया है. कुमारस्वामी और योगेश्वर दोनों ही प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय से हैं, जिनका इस सीट पर प्रभाव माना जाता है. वोक्कालिगा पारंपरिक रूप से जेडीएस के वोटर भी माने जाते रहे हैं. 

इस बार का रिजल्ट: इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक जानकारी मिलने तक एचडी कुमारस्वामी को 28 हजार 166 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी के योगेश्वर दूसरे स्थान पर हैं. योगश्वर को अभी तक 27 हजार 642 वोट मिले हैं.

क्या थे कर्नाटक के चुनावी मुद्दे?

• भ्रष्टाचार का मुद्दा. कांग्रेस ने अख़बारों में ऐड देकर कमीशन के रेट जारी कर भ्रष्टाचार चरम पर होने का दावा किया. बीजेपी ने भी जवाब में अखबारों में ऐड जारी कर पहले और अब में तुलना का आंकड़ा जारी कर दिया.

• बसवराज बोम्मई सरकार ने मार्च में ओबीसी आरक्षण में बदलाव किया. सरकार ने ओबीसी आरक्षण से मुस्लिम कोटे को बाहर कर दिया. ओबीसी आरक्षण में मुस्लिम कोटा 4 फीसदी का था. उन्हें हटाकर वीरशैव-लिंगायत और वोक्कालिगा को शामिल किया गया. इस फैसले के खिलाफ SC में सुनवाई चल रही है.

• अली बजरंग बली का मुद्दा. बीजेपी ने बजरंग दल को बैन करने के कांग्रेस के घोषणापत्र के मुद्दे को बजरंग बली की तरफ मोड़ दिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बजरंग बली को कैद करना चाहती है.

• फ्री और छूट का मुद्दा. कांग्रेस ने फ्री बिजली, बुजुर्गों और बेरोज़गारों को भत्ता देने, बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा और राशन जैसी घोषणाएं की हैं. वहीं बीजेपी ने इसे चुनावी रेवड़ी करार देते हुए विकास को आगे कर चुनाव लड़ा.

वीडियो: कर्नाटक एक्जिट पोल: बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, इन आंकड़ों छुपा है बड़ा खेल!

Advertisement

Advertisement

()