The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Jalandhar By-Election Results aap Sushil Kumar Rinku defeated bjp and congress

केजरीवाल जिस एक सीट का नतीजा बार-बार देख रहे थे, उसका क्या हुआ?

सीट पर कड़ी टक्कर थी. AAP जीती या हारी?

Advertisement
Jalandhar By-Election Results aap Sushil Kumar Rinku defeated bjp and congress
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (फाइल फोटो: PTI)
pic
सुरभि गुप्ता
13 मई 2023 (अपडेटेड: 13 मई 2023, 06:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब में कांग्रेस का गढ़ रही जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत हासिल की है. जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By-Election Results) में आम आदमी पार्टी (AAP) के सुशील कुमार रिंकू जीत गए हैं. यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी रहीं. सुशील कुमार रिंकू ने करमजीत कौर को 58 हजार से ज्यादा के मार्जिन से हराया है. 

क्या बोले केजरीवाल?

इस जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पार्टी हेड क्वार्टर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. साथ में पंजाब के CM भगवंत मान भी दिल्ली के पार्टी दफ्तर पहुंचे. केजरीवाल ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा,

ये (जालंधर) कांग्रेस का गढ़ रहा है. उस गढ़ के अंदर सेंध मार कर आम आदमी पार्टी जीती है. पंजाब में पिछले साल हमारी सरकार बनी थी. एक साल बाद ये चुनाव हुआ. किसी भी नई सरकार के लिए पहला साल बहुत कठिन होता है. पंजाब की जनता ने, जालंधर की जनता ने भगवंत मान सरकार के और AAP के कामों पर ठप्पा लगाया है. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज AAP की लोकसभा में एक सीट से एंट्री हो रही है, अगर भगवान और देश की जनता ने चाहा तो बहुत जल्द AAP का लोकसभा में बहुमत होगा.

जालंधर में चौथे नंबर पर रही BJP

सुशील कुमार रिंकू (AAP)-  302279 (34.05%)

करमजीत कौर चौधरी (कांग्रेस)- 243588 (27.44%)

सुखविंदर सुखी (शिरोमणि अकाली दल)- 158445 (17.85%)

इंदर इकबाल सिंह अटवाल BJP- 134800 (15.19%)

दो दशक तक रहा कांग्रेस का दबदबा

जालंधर उपचुनाव में 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे. यहां दो दशक से कांग्रेस का दबदबा रहा है. इस साल जनवरी में कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी. वो 14 जनवरी की सुबह फिल्लौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें सीने में दर्द होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों के मुताबिक संतोख सिंह की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई थी. जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस की कैंडिडेट करमजीत कौर चौधरी संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के पीछे चलते-चलते गिर पड़े

वीडियो: राहुल गांधी के पीछे पीछे चलते-चलते गिर पड़े, भारत जोड़ो यात्रा में सांसद संतोख सिंह का निधन

Advertisement

Advertisement

()