Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam: तीसरी बार BJP सरकार, CM सैनी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
Haryana Vidhan Sabha Election Results 2024 Updates: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग पूरी हो गई है. BJP को बहुमत मिल गया है. 48 सीटों पर उसके प्रत्याशी जीत चुके हैं या आगे चल रहे हैं. कांग्रेस का आंकड़ा 37 पर है. BJP के CM नायब सिंह सैनी, Congress नेता भूपेंद्र हुड्डा और विनेश फोगाट चुनाव जीत गए हैं. पिछली बार किंग मेकर रहे JJP के प्रमुख दुष्यंत चौटाला का हाल इस बार बहुत बुरा रहा. खुद चुनाव हार गए हैं. पांचवें नंबर पर रहे. उनकी पार्टी का भी कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका. आज चुनाव नतीजों में बड़ा उलटफेर भी देखा गया. शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी. पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था. BJP कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी. फिर सब पलट गया और एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं. इसके बाद 12 बजे भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई. बहरहाल, आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है. मिनट-दर-मिनट इस लाइव ब्लॉग में आपको हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सबसे पहले दिखाए जाएंगे.

बीजेपी से नाता तोड़ना भी जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के काम ना आया
LIVE UPDATES


