इंडिया में पबजी मोबाइल का बड़ा क्रेज़ है. गेम के प्ले स्टोर से बैन होने के बाद भीप्लेयर दूसरी जगह से डाउनलोड करके झारों-झार खेलने में पड़े हैं. मगर एक और मोबाइलगेम है, जो लॉन्च होने बाद से ही आतंक काटने में लगा पड़ा है. नाम है- कॉल ऑफ़ ड्यूटीमोबाइल (Call of Duty Mobile). 1 अक्टूबर को गेम को लॉन्च हुए एक साल हुआ है औरइतने ही टाइम में खिलाड़ियों ने गेम के ऊपर 480 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए. इसको रुपएमें कन्वर्ट करते हैं, तो 35 अरब रुपए बनते हैं.ये आंकड़े सेन्सर टावर की तरफ़ से आए हैं. ये संस्था दुनियाभर में ऐप्स के डाउनलोडनंबर और ऐप्स के अंदर की हुई खरीदारी पर नज़र रखती है.कहां से आया पैसाCOD मोबाइल को डाउनलोड करने के पैसे नहीं लगते. इसकी कमाई का ज़रिया है इन-ऐप परचेज़.यानी कि गेम के अंदर की जाने वाली खरीदारी. सेन्सर टावर के मुताबिक, COD मोबाइल कारेवेन्यू इस साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-मई-जून में बड़ी ऊंची छलांग मारा. येवही टाइम था, जब कोरोना हर कहीं क़हर मचा रहा था और लोग अपने-अपने घरों में बैठे थे.रिपोर्ट के हिसाब से COD मोबाइल की सबसे ज़्यादा कमाई अमेरिका में हुई, जहांखिलाड़ियों ने गेम में 15.7 अरब रुपए खर्च किए. दूसरे नंबर पर जापान और तीसरे नंबरपर जर्मनी रहा.क्या है कॉल ऑफ़ ड्यूटी मोबाइल (COD MOBILE)अगर आप पबजी खेलते हैं, तो मुमकिन है कि कॉल ऑफ़ ड्यूटी भी कभी ट्राय करके देखाहोगा. ये करीब 17 साल पुराना गेम है. हां, बस इसका मोबाइल ऐप पिछले साल अक्टूबर मेंआया था.पबजी मोबाइल की ही तरह कॉल ऑफ़ ड्यूटी मोबाइल भी एक बैटल रॉयल गेम है, जिसमें 100लोग एक एरिया में उतरते हैं और फ़िर एक दूसरे का खात्मा करने में लग जाते हैं. आखिरमें जो बचता है, वो विजेता बनता है. इसके अलावा गेम में और भी कई सारे मोड हैं. इसगेम की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं और इसके पीछे अमेरिका की कंपनी ActivisionBlizzard (एक्टिविज़न ब्लिज़र्ड) है.'कॉल ऑफ़ ड्यूटी' में कई सारे गेमिंग मोड हैं.कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में 5% हिस्सेदारी टेनसेंट के TiMi स्टूडियो की थी. मगरपबजी बैन के आजू-बाजू के टाइम में ही एक्टिविज़न ने टेनसेंट ने नाता तोड़ लिया था.वैसे ही, जैसे पबजी ने बैन होने के बाद तोड़ा है.COD MOBILE VS PUBG MOBILECOD के 17 साल में इस गेम के बहुत सारे वर्ज़न आए हैं. गेम के लीदी काफ़ी टाइम सेएक्टिविज़न से एक मोबाइल गेम की डिमांड कर रहे थे. पिछले साल इनकी डिमांड पूरी हुईऔर COD मोबाइल ने सारे रेकॉर्ड तोड़ डाले. महज़ एक हफ्ते में ही इसे 10 करोड़ लोगों नेडाउनलोड कर लिया.इसमें से सबसे ज़्यादा डाउनलोड अमेरिका से आए थे और उसके बाद इंडिया और ब्राजीलदूसरे-तीसरे नंबर पर रहे. पहले हफ्ते में अमेरिका में इसे 1.73 करोड़ लोगों नेडाउनलोड किया, इंडिया में 1.37 करोड़ ने और ब्राजील में 71 लाख लोगों ने.कुल डाउनलोड में 'कॉल ऑफ़ ड्यूटी' अभी पीछे ही है.पिछला रेकॉर्ड Mario Kart Tour गेम का था, जिसे लॉन्च होने के एक हफ्ते में ही 9करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था. PUBG मोबाइल और फोर्टनाइट (Fortnite) के डाउनलोडनंबर भी इम्प्रेस करने वाले हैं, मगर उससे तुलना करने पर ये दोनों काफ़ी पीछे छूटजाते हैं. पबजी मोबाइल ने लॉन्च के पहले हफ्ते में 2.8 करोड़ डाउनलोड बटोरे थे औरफोर्टनाइट को 2.25 करोड़ बार डाउनलोड किया गया था.COD मोबाइल को लॉन्च के पहले महीने में 14.8 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया और दोमहीने में ये नंबर 17.2 करोड़ हो गया. 25 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा COD मोबाइल ने सिर्फ265 दिनों में पर कर लिया था. अब आप पूछेंगे कि पबजी ने 265 दिनों में कितनेडाउनलोड बटोरे? जवाब है 23.6 करोड़.डाउनलोड के मामले में COD मोबाइल भले ही PUBG मोबाइल से आगे-आगे भागकर रेकॉर्डबनाता गया, मगर कमाई के मामले में ठीक इसका उल्टा है. जहां कॉल ऑफ़ ड्यूटी मोबाइल को500 मिलियन डॉलर कमाने में सालभर लग गया, पबजी मोबाइल ने इतना पैसा लॉन्च होने केसिर्फ 72 दिनों में ही कमा लिया था.(फ़ोटो: Sensor Tower)इसके साथ ही एक और बात गौर करने वाली है. सेन्सर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, CODमोबाइल की कमाई सबसे ज़्यादा अमेरिका में हुई. मगर अमेरिका की ही मार्केट में सबसेज़्यादा कमाई करने वाला गेम COD मोबाइल नहीं, PUBG मोबाइल है. 20 अरब रुपए की कमाईके साथ PUBG मोबाइल पहले नंबर पर है, 17.5 अरब रुपए की कमाई के साथ फोर्टनाइट दूसरेनंबर पर, और 15.7 अरब की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर COD मोबाइल है.