CUET UG 2022 दूसरे फेज के एग्जाम में हुई जमकर गड़बड़ियों के बाद अब NTA नेपरीक्षा की नई तारीख दी है. CUET UG 2022 फेज 2 के एग्जाम 4 अगस्त से शुरू हुये थे.4, 5, 6 अगस्त 3 दिन लगातार जब एग्जाम देने के लिये बच्चे एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचेतो पता चला की एग्जाम टेक्निकल गड़बड़ियों की वजह से कैंसिल हो गया है. अब येएग्जाम 24 से 28 अगस्त के बीच कराये जायेंगे, इसकी जानकारी UGC चेयरमैन जगदीश कुमारने दी है. उन्होंने ये भी बताया कि फेज 3 के एग्जाम 17, 18 और 20 अगस्त को हीहोंगें, जैसा कि पहले कहा गया था. देखिए वीडियो.