रविवार, 30 मई को UPSC CSE 2021 का रिजल्ट आया है. एक बार फिर से देश की सबसे बड़ीपरीक्षा में लड़कियों ने गदर काट दिया है. UPSC की तरफ से जारी की गई सूची में टॉप3 में लड़कियां हैं. DU के सेंट स्टीफेंस से पढ़ीं और जामिया मिलिया इस्लामिया सेUPSC सिविल सर्विस की तैयारी करने वालीं श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की है.यानी UPSC 2021 TOPPERS में लड़कियों ने हैट्रिक मारी है. UPSC की रिजल्ट लिस्ट मेंश्रुति शर्मा के अलावा अंकिता अग्रवाल और गामिनि सिंगला ने टॉप 3 में जगह बनाई है.अंकिता को दूसरी रैंक मिली है और गामिनि को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.