The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • UKSSSC: Who is Rekha Arya, whose letter went viral?

कौन हैं मंत्री रेखा आर्या, नौकरी के लिए जिनकी लिखी सिफारिशी चिट्ठी वायरल है

उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या ने पशुपालन विभाग के सचिव को लेटर लिख कहा था कि इन शिक्षित बेरोजगारों को विभाग में आवश्यकता के अनुसार नियुक्ति दी जाये.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2022, 10:14 PM IST)
UKSSSC Rekha Arya
उत्तराखंड के पशुपालन विभाग के सचिव को संबोधित इस लेटर पर 4 जून 2020 की तारीख दर्ज है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

UKSSSC पेपर लीक. उत्तराखंड के UKSSSC पेपर लीक मामले में रोज नये खुलासे हो रहें. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो गया है. लेटर उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या से जुड़ा है. उत्तराखंड के पशुपालन विभाग के सचिव को संबोधित इस लेटर पर 4 जून 2020 की तारीख दर्ज है. लेटर में चार लोगों के नाम लिख कहा गया है कि इन शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों को विभाग में आवश्यकता के अनुसार नियुक्ति दी जाये. 

नौकरी वाला लेटर वायरल हुआ तो रेखा आर्या ने उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक लेटर लिख शिकायत की थी कि उनके खिलाफ झूठी खबर फैलाई जा रही है. उनकी व उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि अब जब 2 साल बाद चिट्ठी फिर से वायरल हो रही है तो मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वे लोगों की सिफारिश करती रहती हैं. उन्होंने कहा, 

मैं ये मानती हूं कि यदि आप भी मुझे पत्र लिखेंगे या कोई भी व्यक्ति मुझे पत्र लिखेगा तो निश्चित रूप से मैं मानती हूं कि मैं जनप्रतिनिधि हूं और हर एक पत्र पर उचित कार्रवाई के लिए निर्देश देना मेरा काम है. यही मैंने पहले भी किया है, आज भी किया है और आगे भी करती रहूंगी.

रेखा आर्या ने सफाई देते हुये जारी किया था ये लेटर

कौन हैं रेखा आर्याा?

रेखा आर्या, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं. रेखा, सोमेश्वर विधानसभा से दो बार की विधायक हैं. रेखा, कांग्रेस के उन 9 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने 2016 में कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा जॉइन की थी. 2016 में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार बहुमत न होने की वजह से गिर गई थी. रेखा ने पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्रीपद संभाला था.

पुष्कर सिंह धामी सरकार में आर्या के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मंत्रालय व खेल और युवा कल्याण मंत्रालय का कार्यभार है. रेखा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जन्मी थीं. पढ़ाई की बात करें तो रेखा ने पोस्ट-ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है.  

इससे पहले भी कई बार रही हैं विवादों में

उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या इससे पहले भी विवादों में आ चुकी हैं. रेखा ने 26 जुलाई को अपने डिपार्टमेंट और आंगनवाड़ी वर्कर्स को जलाभिषेक करते हुये फोटो खींचने को कहा था. जिस पर काफी विवाद हुआ था. इसपर रेखा ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अधिकारियों को जलाभिषेक करने को तो कहा था, पर ऐसा नहीं कहा था कि अगर वो नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. इसके अलावा मंत्री रेखा आर्या ने एक लेटर जारी कर अपने विभाग के कर्मचारियों को बरेली में एक प्राइवेट प्रोग्राम में आने के लिए कहा था. इस पर भी काफी बवाल हुआ था.   

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement

()