क्या है स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन, जिसमें शामिल स्टूडेंट्स को PM मोदी ने संबोधित किया
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन, स्टूडेंट्स के लिये एक ऑल इंडिया लेवल का प्लेटफॉर्म है. इसके जरिये स्टूडेंट्स को कई तरह की प्रॉबलम्स को सॉल्व करने का मौका मिलता है.

25 अगस्त 2022 यानी आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन को संबोधित किया. स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन जब से शुरू हुआ है तब से प्रधानमंत्री हर बार स्टूडेंट्स से बातचीत करने के लिये आते रहे हैं. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्टूडेंट्स को संबोधित किया. हैकाथॉन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर हमारा देश कैसा होगा, इसके लिए बड़े संकल्पों पर काम हो रहा है. इन संकल्पों की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री ने इनोवेटर्स को ध्वजा वाहक बताया. उन्होंने कहा,
भारत में इनोवेशन का कल्चर बढ़ाने के लिए हमें दो बातों पर निरंतर ध्यान देना होगा- सोशल सपोर्ट और इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट. समाज में प्रोफेशन के रूप में इनोवेशन की स्वीकार्यता बढ़ी है. ऐसे में हमें नए आइडियाज और ओरिजनल थिंकिंग भी स्वीकार करना होगा. 21वीं सदी का आज का भारत, अपने युवाओं पर भरपूर भरोसा करते हुए आगे बढ़ रहा है. इसी का नतीजा है कि आज इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैकिंग बढ़ गई है. पिछले 8 वर्षों में पेटेंट की संख्या 7 गुना बढ़ गई है. यूनिकॉर्न की गिनती भी 100 के पार चली गई है.
क्या है ये हैकाथॉन और किस बारे में हैं, आइए जानते हैं.
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2022स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन, स्टूडेंट्स के लिये एक ऑल इंडिया लेवल का प्लेटफॉर्म है. इसके जरिये स्टूडेंट्स को कई तरह की प्रॉबलम्स को सॉल्व करने का मौका मिलता है. ये प्रॉबलम्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी होती हैं. इस प्लैटफॉर्म के जिरये स्टूडेंट्स में इनोवोशन और प्रॉब्लम सॉल्व करने का तरीका डेवलप किया जाता है. इसमें कई तरह की थीम्स पर प्रॉब्लम्स को सॉल्व किया जाता है, जैसे-
# एग्रीकल्चर, फूड-टेक, रूरल डेवलपमेंट
#रोबोटिक्स एंड ड्रोन
#रिनवेबल और सस्टेनेबल एनर्जी
#हेरिटेज एंड कल्चर
#क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी
#डिजास्टर मैनेजमेंट
#स्मार्ट वेहिकल, व अन्य.
ये हैकाथॉन शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है. साल 2017 में इसे लॉन्च किया गया था. इससे पहले ये हैकाथॉन 2017, 2018, 2019 और 2020 में हो चुकी है. इस साल से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-जूनियर भी शुरू की गई है. ये स्कूल स्टूडेंट्स में इनोवोशन और प्रॉबलम सॉल्विंग एटिट्यूड डेवलप करने के लिये शुरू किया गया है. स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में इस साल 15 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं.
SIH जूनियर- ये इस साल से ही शुरू की गई है. इसके लिये एलिजिबिलिटी की बात करें तो इसमें छठी से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं.
SIH सीनियर- ये हैकाथॉन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स से ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन और PhD करने वाले स्टूडेंट्स के लिये है.
2900 से ज्यादा स्कूल ले रहे हैं हिस्साइस साल हैकाथॉन में 400 से ज्यादा प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स आये हैं. इसका मतलब ये है कि इतने अलग-अलग तरह की प्रॉब्लम्स आई हैं, जिन्हें स्टूडेंट्स को सॉल्व करना होगा. ये स्टेटमेंट्स 53 सरकारी संस्थानों के द्वारा दिये गये हैं. हैकाथॉन में इस साल 2900 से ज्यादा स्कूल और 2200 हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स से स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया है. इंस्टीट्यूट लेवल पर हुये हैकाथॉन में जो टीमें विनर रही हैं उनके 15 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 के फाइनल में भाग लेंगे. हार्डवेयर हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले 25 से 29 अगस्त के बीच कराया जायेगा. वहीं सॉफ्टवेयर हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले 25 और 26 अगस्त को होगा.
शिक्षा मंत्रालय के इनोवोशन सेल और ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTE)ने 75 हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट व इनक्यूबेटर्स को फिनाले के लिये नोडल सेंटर बनाया है. ये नोडल सेंटर हैकाथॉन में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को होस्ट करेंगे.
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में हर एक प्रॉबलम स्टेटमेंट के लिये जीतने वाले को एक लाख रुपये की राशि दी जायेगी. वहीं इनोवोशन की कैटेग्री में जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये, दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 75 हजार रुपये और तीसरे नंबर पर आने वाली टीम को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे.
रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

