The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • NTA CUET UG 2022: UGC chairman announced new exam dates of second phase

CUET UG 2022: NTA ने बताया, 4, 5, 6 अगस्त को कैंसिल परीक्षा कब होगी

CUET UG 2022: 4, 5, 6 अगस्त 3 दिन लगातार जब एग्जाम देने के लिये बच्चे एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचे तो पता चला की एग्जाम टेक्निकल गड़बड़ियों की वजह से कैंसिल हो गया है.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2022, 03:54 PM IST)
CUET UG 2022 EXAM
4 अगस्त को देश भर के 489 सेंटर पर एग्जाम कैंसल हुआ था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

CUET UG 2022 दूसरे फेज के एग्जाम में हुई जमकर गड़बड़ियों के बाद अब NTA ने परीक्षा की नई तारीख दी है. CUET UG 2022 फेज 2 के एग्जाम 4 अगस्त से शुरू हुये थे. 4, 5, 6 अगस्त 3 दिन लगातार जब एग्जाम देने के लिये बच्चे एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचे तो पता चला की एग्जाम टेक्निकल गड़बड़ियों की वजह से कैंसिल हो गया है. अब ये एग्जाम 24 से 28 अगस्त के बीच कराये जायेंगे, इसकी जानकारी UGC चेयरमैन जगदीश कुमार ने दी है. उन्होंने ये भी बताया कि फेज 3 के एग्जाम 17, 18 और 20 अगस्त को ही होंगें, जैसा कि पहले कहा गया था.

जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया, 

CUET UG 2022 एग्जाम का फेज 2 का एग्जाम जो 4 से 6 अगस्त के बीच होना था, वो तकनीकी और प्रशासनिक वजहों से 12 से 14 अगस्त के बीच पोस्टपोन किया गया था. NTA ने स्टूडेंट्स को ये ऑप्शन भी दिया था की वो 12 से 14 के अलावा भी कोई डेट चुन सकते हैं. 15 हजार 811 स्टूडेंट्स से डेट चेंज करने के लिये अप्लाई किया है. कई स्टूडेंट्स ने 12 से 14 के बीच पड़ रहे त्योहारों की वजह से आगे एग्जाम देने का फैसला किया है.

जगदीश कुमार ने आगे बताया कि कई स्टूडेंट्स ने 10 तारीख के बाद होने वाले एग्जाम के लिये डेट और सिटी में भी बदलावा करने की बात कही है. इन सारी रिक्वेस्ट को देखते हुये ये फैसला लिया गया है कि 12 से 14 अगस्त के बीच होने वाले एग्जाम को अब 24 से 28 अगस्त के बीच कराया जायेगा. इसके लिये फिर से नये एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे. कैंडिडेट्स NTA की वेबसाइट चेक करते रहें, जहां उन्हें सारे अपडेट्स मिलेंगे.

ग्रीवांस रिड्रेसल के लिये मेल आईडी लांच की गई

इससे पहले NTA द्वारा एक स्पेशल मेल आईडी भी जारी की गई थी. यहां स्टूडेंट्स अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. बता दें कि 4 और 5 अगस्त को कई एग्जामिनेशन सेंटर पर CUET UG का एग्जाम कैंसिल किया गया था. इसी को देखते हुये NTA ने एक मेल आईडी बनाई थी जिसमें स्टूडेंट्स शिकायत दर्ज करा सकते थे. UGC चेयरमैन जगदीश कुमार ने बतााया, 
स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन, पेपर मीडियम और पेपर के बारे में कोई भी शिकायत cuetgrievance@nta.ac.in पर भेज सकते हैं. स्टूडेंट्स अपने एप्लिकेशन नंबर के साथ यहां शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

UGC चेयरमैन ने ये भी कहा कि CUET UG एग्जाम का 7 तारीख का सुबह का सेशन बिना किसी दिक्कत के देश के कई सेंटर पर आयोजित हुआ है. उन्होंने ये भी कहा कि NTA ने एग्जाम ठीक से कराने के लिये कई सारे कदम उठाये हैं.

लाखों स्टूडेंट्स को सेंटर से लौटना पड़ा

CUET UG 2022 फेज 2 का एग्जाम 4 अगस्त से शुरू हुये थे. लेकिन पहले ही दिन तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से देशभर में 50 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को सेंटर के बाहर से वापस भेज दिया गया था. 6 अगस्त को नोएडा के एक सेंटर पर एग्जाम देने आईं अनन्या ने लल्लनटॉप को बताया, 

मेरे दोनों एग्जाम NTA ने एक ही दिन कर दिये हैं, मैं एक दिन में दोनों एग्जाम कैसे दे पाउंगी? मुझे अपने एग्जाम की डेट चेंज कराना है. मैंने NTA को कई मेल किये हैं और हर नंबर पर कॉल भी किया पर कोई रिस्पॉंस नहीं मिला. जबतक मेरे एग्जाम की डेट नहीं चेंज होगा मैं यहां से नहीं जाउंगी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक  NTA समय से क्वेश्चन पेपर नहीं अपलोड कर पाया था, जिसकी वजह से एग्जाम कैंसल करना पड़ा था. इसके बाद NTA की डायरेक्टर साधना पराशर ने बताया था कि ये एग्जाम 12 से 14 अगस्त के बीच कराये जायेंगे और वही एडमिट कार्ड पेपर के लिये वैलिड होगा. हालांकि अब UGC चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने नई तारीख और नए एडमिट कार्ड की जानकारी दी है. 

 

CUET UG 2022 के लिये 14 लाख 40 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था. CUET एग्जाम का स्कोर देश की 90 यूनिवर्सिटीज के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिये यूज किया जा सकता है. इसमें 44 सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैं, 12 स्टेट यूनिवर्सिटी, 21 प्राइवेट और 13 डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं. 

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement

()