NEET UG 2022: आज जारी हो सकती है ऑन्सर की, यहां से करें चेक
NEET UG 2022 आंसर-की और OMR शीट, NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

NTA NEET UG 2022. NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट. मेडिकल की पढ़ाई के लिये ये एग्जाम होता है. NEET UG 2022 की आंसर-की (NEET 2022 Answer key), NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज जारी कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक NEET UG 2022 की आंसर-की इस हफ्ते जारी होनी है. हांलाकि NTA ने इसके लिये कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई है. NEET UG 2022 एग्जाम की आंसर-की और OMR शीट neet.nta.nic.in पर चेक की जा सकती है.
ऐसे चेक कर सकेंगे Answer Key# ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
# View NEET UG 2022 Answer Key पर क्लिक करें
# डिटेल्स डालकर लॉग-इन करें
# NEET ऑन्सर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
18 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने किया था रजिस्टरयहां बता दें कि NEET UG 2022 एग्जाम 17 जुलाई को पूरे देश में आयोजित हुआ था. इस एग्जाम के लिये कुल 18 लाख 72 हजार कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था. इन 18 लाख 72 हजार कैंडिडेट्स में से 95 प्रतिशत कैंडिडेट्स एग्जाम देने गये थे. एग्जाम देशभर के 497 शहरों और देश के बाहर 4 शहरों में आयोजित कराई गई थी.
NEET UG 2022 की आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने आंसर को चैलेंज भी कर सकते हैं. आंसर रिस्पॉंस को चैलेंज करने के लिये कैंडिडेट्स को 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस भी देनी होगी. इसके बाद उनके आंसर को दोबारा देखा जायेगा और बदलाव होने पर रिजल्ट फिर से जारी किये जायेंगे.
बता दें कि NEET 2022 में 91 हजार 415 मेडिकल सीट, 26 हजार 949 डेंटल सीट, 52 हजार 720 आयुष और 603 पशु चिकित्सा सीटों पर प्रवेश के लिए 13 भाषाओं में परीक्षा ली गई थी.
रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

