The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • NEET PG Counselling 2022 postponed by MCC in order to increase more seats

NEET PG 2022 काउंसलिंग स्थगित, MCC ने कहा- छात्रों को फायदा होगा

पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिये 21 मई को एग्जाम कराया गया था.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2022, 02:42 PM IST)
NEET PG 2022
29 अगस्त को NEET-PG मामले में सुनवाई करते हुये सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से मना किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

NEET PG 2022 काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है. NEET PG काउंसलिंग 1 सितंबर से शुरू होनी थी. मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नोटिस जारी कर NEET PG काउंसलिंग पोस्टपोन होने की जानकारी दी. MCC ने कहा कि NEET PG काउंसलिंग पोस्टपोन करने का फैसला छात्रों के फायदे के लिए लिया गया है.  पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिये होने वाली NEET PG 2022 की परीक्षा 21 मई को आयोजित हुई थी. एग्जाम का रिजल्ट 10 दिन में घोषित कर दिया गया था. जिसके बाद से स्टूडेंट्स काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं.

MCC ने कहा, बढ़ाई जाएंगी सीट

MCC ने NEET PG काउंसलिंग के लिए कोई नई तारीख नहीं दी है. हां ये जरूर बताया है कि ये फैसला छात्रों के हित में है. MCC ने नोटिस में कहा,  

NMC इस एकेडमिक ईयर के लिये नये LoPs (लेटर ऑफ परमिशन) जारी करने की प्रक्रिया में है. ये प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी हो जायेगी. इसी को देखते कमेटी ने फैसला लिया है कि काउंसलिंग में सीट बढ़ाई जायेंगी. इसका फायदा स्टूडेंट्स को देने के लिये काउंसलिंग को पोस्टपोन किया गया है. काउंसलिंग का नया शेड्यूल MCC की वेबसाइट पर जारी किया जायेगा. स्टूडेंट्स वेबसाइट चेक करते रहें.  

LoPs यानी लेटर ऑफ परमिशन, नेशनल मेडिकल कमीशन यानी NMC द्वारा जारी किया जाता है. ये PG में सीट्स बढ़ाने के लिय जारी किया जायेगा.

काउंसलिंग शुरू न होने से डॉक्टर्स की कमी

 NEET-PG देने वाले स्टूडेंट्स 1 जून से काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं. MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुके ये डॉक्टर्स इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वे अपनी प्रैक्टिस शुरू करें या फिर NEET PG काउंसलिंग की तैयारी करें? इसके अलावा NEET PG काउंसलिंग शुरू न होने से मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी भी हो रही है क्योंकि PG स्टूडेंट्स अपनी ट्रेनिंग के दौरान हॉस्पिटल्स में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम करते हैं.

यहां बता दें कि आमतौर पर NEET-PG एग्जाम जनवरी में होता था. रिजल्ट और काउंसलिंग होने के बाद स्टूडेंट्स मई में कॉलेज जॉइन कर लेते थे. लेकिन साल 2021 में कोरोना की वजह से एग्जाम को कई बार पोस्टपोन किया गया था. फाइनली एग्जाम सितंबर 2021 में हुआ था. लेकिन इसके बाद EWS रिजर्वेशन पर दायर याचिका के कारण काउंसलिंग में देरी हुई थी. इसी वजह से MBBS स्टूडेंट्स भी काउंसलिंग पोस्टपोन करने की मांग कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर इस मामले में सुनवाई भी चल रही थी. कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से मना किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था स्टूडेंट्स को खतरे में नहीं डाल सकते

इससे पहले 29 अगस्त को NEET-PG मामले में सुनवाई करते हुये सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से मना किया था. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और हिमा कोहली की बेंच ने सुनवाई करते हुये कहा था,

हम इस मामले में दखल नहीं देंगे. NEET PG काउंसलिंग को चलने दिया जाये. इसे और नहीं रोका जाना चाहिये.

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि हम स्टूडेंट्स को खतरे में नहीं डाल सकते हैं. काउंसलिंग को हम नहीं रोकेंगे. अब देखना होगा कि काउंसलिंग की नई तारीख क्या होगी और नया शेड्यूल कब जारी किया जायेगा. 

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement

()