The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • MPPSC exam age limit to be extended by 3 years, says CM

MPPSC परीक्षा देने वालों को शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी खुशखबरी दे दी!

ये नियम केवल एक साल के लिए लागू होगा.

Advertisement
MPPSC
स्टेट सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन 2022 के लिये नोटिफिकेशन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
19 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 19 सितंबर 2022, 11:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP PSC एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिये बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के चलते ओवरएज हुए कैंडिडेट्स को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने की बात कही है. ये नियम केवल एक साल के लिए लागू किया जायेगा.

कोरोना महामारी के चलते देश  में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा था. इसी वजह से कई उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाये थे और उनकी उम्र तय आयुसीमा से बढ़ गई थी. मध्य प्रदेश सरकार ने इन्हीं उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुये ये फैसला लिया है.

Embed

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 

Embed

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, 

Embed

MPPSC परीक्षा क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिये मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) एग्जाम कराता है. ये एग्जाम स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, स्टेट पुलिस सर्विस, कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्रर जैसे पदों पर भर्ती के लिये कराया जाता है.

स्टेट सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन 2022 के लिये नोटिफिकेशन 22 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था. कुल 346 पदों के लिये प्रिलिम्स परीक्षा 10 जून, 2022 को आयोजित की गई थी. इसका रिजल्ट 8 अगस्त को जारी किया गया था. परीक्षा का मेंस एग्जाम 24 से 29 नवंबर के बीच कराया जायेगा.   

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement

()