The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • know How to make career in Gaming Courses and colleges

गेमिंग केवल टाइमपास नहीं, इन कोर्सेज से बना सकते हैं करियर

गेमिंग की फील्ड में गेम डिजाइनर, गेम डेवलपर जैसे कई सारे करियर ऑप्शन मौजूद हैं.

Advertisement
Gaming career
इंटरनेट के इस दौर में गेमिंग को लोग करियर के तौर पर भी अपना रहे हैं(फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रशांत सिंह
12 सितंबर 2022 (Updated: 12 सितंबर 2022, 08:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंटरनेट की इस एज में गेमिंग का क्रेज भी खूब बढ़ा है. यहां तक लोग अब इस फील्ड में करियर भी बना रहे हैं. सबवे सर्फर और माइनक्राफ्ट से लेकर विनर-विनर चिकन डिनर वाले PUBG गेम्स को लोग बहुत पसंद करने लगे हैं. गेमिंग एक नये मार्केट की तरह भी उभरा है. इसलिये गेमर्स की डिमांड बढ़ी है और इस फील्ड से जुड़े कई कोर्स आये हैं और इसमेंं करियर ऑप्शन्स भी बढ़े हैं. गेंमिंग की इस दुनिया में क्या करियर ऑप्शन हो सकते हैं और कौन से कोर्सेज किये जा सकते है? सब जानिये.

करियर ऑप्शन

1. गेम डिजाइनर

गेमिंग मार्केट में जो भी नया गेम आता है वो बनाने का काम गेम डिजाइनर का होता है. यानी गेम की लैंग्वेज और उसे कैसा बनाना है वो यही लोग डिसाइड करते हैं. ये लोग गेम के उस वर्चुअल यूनिवर्स को बनाते हैं जिसपर गेमर्स यानी गेम खेलने वाले अपने स्किल्स दिखाते हैं. गेम कैसा होगा और उसकी क्वालिटी क्या होगी, ये गेम डिजाइनर पर ही निर्भर करता है. आसान भाषा में कहें तो गेम डिजाइनर गेम का एक बेसिक आइडिया तैयार करता है.

2. गेम डेवलपर

गेम डेवलपर का काम गेम की कोडिंग करना होता है. इसके लिये हाई लेवल की कंप्यूटर नॉलेज और कोडिंग की समझ होनी जरूरी होती है. ज्यादातर गेम्स की क्वालिटी उसकी कोडिंग पर निर्भर करती है. कोडिंग ही गेम को सही से चलाने में मदद करती है. गेम की कोडिंग जितनी ही शानदार होगी गेम उतना स्मूथ चलेगा और बिना किसी दिक्कत के दौड़ेगा.

3. साउंड इंजीनियर और ऑडियो इंजीनियर

कोई भी गेम हो वो बिना साउंड के काम नहीं कर सकता. यहां तक ये भी कहा जाता है कि गेम साउंड पर ही चलते हैं. किसी भी गेम को कोई कितना भी अच्छा डिजाइन कर ले, अगर उसमें साउंड एफेक्ट्स नहीं हुये तो वो गेम नहीं चल सकता. इसी वजह से गेमिंग इंडस्ट्री में साउंड और ऑडियो इंजीनियर की डिमांड बहुत है. ये लोग किसी भी गेम के बैकग्राउंड म्यूजिक और बाकी सारे साउंड्स को बनाते हैं.

4. गेम एक्टर/होस्ट

ये वो लोग होते हैं जो गेम को होस्ट करवाते हैं. यानी ये लोग गेमिंग इंडस्ट्री में होने वाले अलग-अलग गेम्स को होस्ट करते हैं. इन लोगों को कोई टेक्नोलॉजिकल नॉलेज की जरूरत नही होती है. इनका काम इन गेमिंग इवेंट्स में कमेंट्री करना होता है.

कौन से कोर्सेज कर सकते हैं ?

गेमिंग से जुड़े कोर्स करने के लिये कई सारे विकल्प मौजूद हैं. इसमें BTech इन ग्राफिक्स एंड गेमिंग से लेकर Bsc इन गेमिंग एंड एनिमेशन जैसे कोर्स किये जा सकते हैं.

1. BTech ग्राफिक्स एंड गेमिंग

चार साल के इस कोर्स में गेमिंग और ग्राफिक्स के बारे में सब कुछ पढ़ाया जाता है. इसमें ग्राफिक्स और गेम डिजाइनिंग के बारे में बेसिक से लेकर हाई लेवल के कॉन्सेप्ट्स पढ़ाये जाते हैं. कोर्स में गेमिंग के पूरे इकोसिस्टम के बारे में बताया जाता है. कोर्स के बाद स्टूडेंट्स रियल वर्ल्ड गेम डिजाइनिंग में भी काम कर सकते हैं. इस कोर्स के लिये यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES), देहरादून एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके अलावा SAGE यूनिवर्सिटी, इंदौर में भी एडमिशन ले सकते हैं.

2. B.Sc इन एनिमेशन एंड गेमिंग

तीन साल के इस कोर्स में एनिमेशन के बारे में सिखाया जाता है. इसमें कोडिंग, गेम डिजाइनिंग, मोशन पिक्चर जैसे कॉन्सेप्ट्स पढ़ाये जाते हैं. इस कोर्स को पूरा करने के बाद कंप्यूटर गेम और मोबाइल गेम डिजाइन कर सकते हैं. कोर्स में 2 डी एनिमेशन से लेकर वेब ग्राफिक्स जैसे कॉन्सेप्ट्स पढ़ाये जाते हैं. इस कोर्स के लिये ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून, और ऐरा यूनिवर्सिटी, लखनऊ टॉप कॉलेज हैं.  

इन कोर्सेज के अलावा गेमिंग और ग्राफिक्स में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने के भी कई ऑप्शन मौजूद हैं. इन सब के अलावा कई ऑनलाइन कोर्सेज भी आजकल मार्केट में उपलब्ध हैं. आगे अगर प्रोफेशनल गेमर बनना चाहते हैं तो उसके लिये किसी डिग्री की जरूरत नहीं है. आजकल यूट्यूब पर खुद का चैनल शुरू करके लाइव गेम खेलकर भी करियर बनाया जा सकता है. इसके अलावा अगर आप एक अच्छे गेमर हैं तो नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में भी शामिल हो सकते हैं.

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement

()