JEE यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination, Main) 2022. IIT,NIT समेत देश के दूसरे तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वालीपरीक्षा. इस साल ये परीक्षा 23 जून से शुरू होने वाली है. लेकिन इससे पहले हीट्विटर पर इसे स्थगित कर आगे बढ़ाने की मांग शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर#JEEMains2022 ट्रेंड कर रहा है. क्या है मामलादरअसल केंद्र सरकार की तरफ से सेना में भर्ती के लिए एक योजना लाई गई. अग्निपथ. इसस्कीम के तहत युवाओं को 4 साल के लिए सेनाओं में भर्ती किया जाएगा. 4 साल के बाद25 फीसद को ही सेना में स्थायी जॉइनिंग मिलेगी. केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफदेश के अलग-अलग हिस्सों में भयानक बवाल चल रहा है. इसके अलावा असम इस समय बाढ़ सेजूझ रहा है. इन दो कारणों का हवाला देते हुए छात्र परीक्षा को रद्द करने की मांग कररहे हैं. इसे लेकर छात्र ट्विटर पर बड़ी संख्या में ट्वीट भी कर रहे हैं.शीरी नाम की यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, पीएम मोदी 24 जून को पूरे देश अग्निपथ के खिलाफ प्रोटेस्ट है. 24 जून को#JEEMains2022 की परीक्षा होनी है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पर विचारकरें. खासकर के उत्तर पूर्व के उम्मीदवारों को इस सिलसिले में काफी चिंता सता रही है.Dear @narendramodi ji Nationwide Protest on 24th June and #JEEMains2022 isscheduled on 24 JUNE @dpradhanbjp Plz Take some ActionReceived lot of anxiety messages especially from north east aspirants of#JEEMains2022@DG_NTA Kindly take action #PostponeJEEMain2022pic.twitter.com/VZ5TfMEePg— Siri (@supersiri20) June 21, 2022अर्चित नाम के यूजर ने लिखा,असम में बाढ़ और बिहार में अग्निवीर को लेकर हो रहे विरोध के कारण ट्रेन सेवाएंबाधित हैं, ऐसे में जेईई के उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए ट्रैवल नहीं कर सकते. @DG_NTA को #JEEMains2022 को कुछ दिनों तक के लिए स्थगित कर देना चाहिए.असम में बाढ़ और बिहार में अग्निवीर को लेकर हो रहे विरोध के कारण ट्रेन सेवाएंबाधित हैं, ऐसे में जेईई के उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए ट्रैवल नहीं कर सकते.@DG_NTA को #JEEMains2022 को कुछ दिनों तक के लिए स्थगित कर देना चाहिए.— Archit Gupta (@Architguptajii) June 21, 2022क्रिटिकल वर्ल्ड नाम के यूजर ने लिखा,जेईई मेन को स्थगित कर दें क्योंकि हर कोई अपने परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचपाएगा और परीक्षा नहीं दे पाएगा. JEE कोई आसान परीक्षा नहीं है, छात्रों पर पहले सेही जेईई परीक्षा की तैयारी करने का दबाव है.Postpone jee main as everyone wouldn't be able to reach their exam centres andgive exam comfortably. Jee is not an easy exam , students already have so muchpressure of studying for jee exams as their is alot to study .#Postponejeemains2022— Kritical_world12 (@Krit93058326) June 20, 2022जवाब का इंतजार कर रहे छात्र NTA की ओर से जेईई मेन का एडमिट कार्ड जारी करने में भी देरी हुई है. आमतौर परएडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी किया जाता है. लेकिन इसे परीक्षा सेदो दिन पहले ही जारी किया गया है. करीब 8 लाख से अधिक छात्र इन तमाम समस्याओं कोलेकर NTA की तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे हैं. जेईई मेन्स जून सत्र की परीक्षा 23जून से शुरू हो रही है जो 29 जून तक चलेगी. जेईई मेन 2022 की दूसरे सत्र की परीक्षा21 से 30 जुलाई तक होगी.501 शहरों में हो रही परीक्षाबता दें कि, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पूरे देश में 501 शहरों और भारत के बाहर 22शहरों में स्थित अलग- अलग केंद्रों में आयोजित होने वाली है. महामारी के बाद यहपहली बार है जब परीक्षा विदेशी स्थानों पर आयोजित की जा रही है.