The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • Education Township: Yogi government to set up high-quality institutes and professional skills in a single place

क्या है योगी सरकार का एजुकेशन टाउनशिप प्लान?

योगी सरकार, उत्तर प्रदेश में एक एजुकेशन टाउनशिप बनाने का प्लान कर रही है. इसे देश का पहला एजुकेशन टाउनशिप बताया जा रहा है.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 02:37 PM IST)
UP Education Township
कंसलटेंसी कंपनी डेलॉइट इंडिया के साथ बनाई जायेगी ये टाउनशिप (फोटो- )
Quick AI Highlights
Click here to view more

 योगी सरकार, उत्तर प्रदेश में एजुकेशन टाउनशिप (UP Education Township) बनाने का प्लान कर रही है. इसे देश का पहला एजुकेशन टाउनशिप बताया जा रहा है. जहां हाई क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ प्रोफेशनल स्किल्स भी सिखाई जाएंगी. फिलहाल राज्य सरकार की तैयारी 5 एजुकेशन टाउनशिप बनाने की है. डेलाइट इंडिया कंपनी के साथ हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एजुकेशन टाउनशिप के लिए एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया था. डेलाइट इंडिया कंपनी, प्रदेश की इकॉनमी को एक ट्रिलियन बनाने के लिए राज्य सरकार की सलाहकार कंपनी है. 

सिंगल एंट्री, मल्टिपल एग्जिट पर बेस होगी टाउनशिप

सीएम ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि एजुकेशन टाउनशिप बनाने के पीछे का आइडिया युवाओं को हाई क्वालिटी एजुकेशन देना है. इसके अलावा उन्हें एक ही जगह पर प्रोफेशनल स्किल्स भी सिखाई जायेंगी. ये टाउनशिप सिंगल एंट्री, मल्टिपल एग्जिट के आइडिया पर बनेगी. इसका मतलब है कि स्टूडेंट बिना किसी एक्सपीरियंस के आएंगे और कई सारी स्किल्स सीख कर जाएंगे. 

एजुकेशन टाउनशिप में क्या-क्या होगा?

# देश-विदेश की जानी-मानी यूनिवर्सिटीज अपने कैंपस इस टाउनशिप में खोल सकेंगी.

# अटल रेजिडेंशियल स्कूलों की तरह प्राइमरी और सेकेंड्री स्कूल भी इसी जगह खोले जा सकेंगे. 

# कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बनाई जायेंगी, जहां से स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स कर सकेंगे. इसके अलावा मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, लॉ और मेडिसिन में रिसर्च करने की भी व्यवस्था होगी.

# इस टाउनशिप में स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटीज भी होंगी जहां पर युवाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके अलावा अभ्युदय जैसे कोचिंग इंस्टीट्यूट्स भी शुरू किये जायेंगे. जिससे NEET, JEE, UPSC जैसे एग्जाम की तैयारी की सकेगी.

# सस्ती और क्वालिटी एजुकेशन की व्यवस्था होगी. नौकरी या स्टार्टअप के लिए सही गाइडेंस दी जाएगी.

# एजुकेशन टाउनशिप में टीचर और स्टूडेंट्स के लिये रहने की व्यवस्था भी होगी. 

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement

()