The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • CUET UG PG exam 2022 result date revealed by UGC chairman

UGC चेयरमैन ने बताई, CUET UG और PG के रिजल्ट की डेट

CUET UG का एग्जाम 30 अगस्त को खत्म होगा जबकि CUET PG एग्जाम 1 से 11 सितंबर के बीच होना है.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2022, 11:55 AM IST)
CUET UG-PG 2022 EXAM
CUET PG एग्जाम 1 से 11 सितंबर के बीच होना है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG और PG एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिये एक अच्छी खबर है. CUET UG के रिजल्ट 10 सितंबर (CUET UG Result Date) तक घोषित होने की उम्मीद है. वहीं CUET PG का रिजल्ट 25 सितंबर (CUET PG Result Date) तक घोषित किया जा सकता है. ये जानकारी UGC के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दी है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी एग्जाम होने के 10 दिन के अंदर रिजल्ट घोषित हो जाना चाहिये. इससे पहले NTA के अधिकारी ने CUET UG का रिजल्ट 7 सितंबर तक जारी होने की बात कही थी. 

30 अगस्त तक चलेगा CUET UG एग्जाम

CUET UG 2022 का 6ठवां और फाइनल फेज एग्जाम 30 अगस्त को खत्म हो रहा है. यहां बता दें कि शुरुआत में CUET सिर्फ दो फेज में प्लान किया गया था. लेकिन एग्जाम के दूसरे फेज (4  से 6 अगस्त) में हुये टेक्निकल ग्लिचेस की वजहों से एग्जाम को पोस्टपोन करना पड़ा था. CUET UG पहले 20 अगस्त को खत्म होना था, लेकिन अब ये 30 अगस्त को खत्म होगा.

CUET PG की बात करें तो ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक ये एग्जाम 1 से 11 सितंबर के बीच होना है. जिसे एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जायेगा. सुबह की शिफ्ट 10 बजे से 12 बजे तक होगी और शाम की शिफ्ट 3 बजे से 5 बजे तक होगी. CUET PG 2022 एग्जाम के लिये  सिटी इंटिमेशन स्लिप 26 अगस्त को जारी की जाएगी. वहीं इस एग्जाम के लिये एडमिट कार्ड 28 से 29 अगस्त के बीच जारी होंगे.

बता दें कि CUET UG 2022 के लिये 14 लाख 40 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था. CUET एग्जाम का स्कोर देश की 90 यूनिवर्सिटीज के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिये यूज किया जा सकता है. इसमें 44 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 12 स्टेट यूनिवर्सिटी, 21 प्राइवेट और 13 डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं. 

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement

()