The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Education
  • CUET UG 2022: NTA declares Answer key, result to be out soon

CUET UG 2022: आंसर-की जारी हो गई है , रिजल्ट की डेट भी जान लीजिए

CUET UG 2022 स्कोर कार्ड के जरिए देश की 90 यूनिवर्सिटीज के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं.

Advertisement
CUET UG 2022 EXAM
CUET UG 2022 के लिये 14 लाख 40 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
9 सितंबर 2022 (Updated: 9 सितंबर 2022, 04:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG एग्जाम की आंसर-की (CUET UG Answer Key 2022) जारी कर दी है. जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था, वो अपनी आंसर-की NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

10 सितंबर तक चैलेंज कर सकते हैं

CUET UG एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स अगर अपनी आंसर-की से सहमत नहीं है तो वो उसे चैलेंज कर सकते हैं. इसके लिये कैंडिडेट को हर सवाल के लिये 200 रुपये की फीस देनी होगी. ये फीस नॉन-रिफंडेबल होगी, यानी वापस नहीं की जायेगी. आंसर-की  चैलेंज करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर है. कैंडिडेट्स 10 सितंबर रात 11:50 बजे तक इसके लिये पेमेंट कर सकते है. इसके लिये पेमेंट ऑनलाइन ही करनी होगी.

अगर कैंडिडेट का चैलेंज सही पाया जाता है तो उसकी ऑन्सर-की दोबारा जारी की जायेगी. फाइनल ऑन्सर-की के आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जायेगा.

ऐसे करें ऑन्सर-की चैलेंज

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in पर जाये
स्टेप 2- अपना एप्लिकेशन और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें
स्टेप 3- चैलेंज आंसर-की पर क्लिक करें
स्टेप 4- जिन सवालों को चैलेंज करना है उनके सामने चेक बॉक्स पर क्लिक करें
स्टेप 5-  पेमेंट प्रोसेज पूरा करें

CUET UG एग्जाम का रिजल्ट कब आएगा?

UGC के चेयरमैन जगदीश कुमार ने एक ट्वीट कर बताया कि CUET UG रिजल्ट 15 सितंबर तक जारी किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर हो सका तो रिजल्ट एक-दो दिन पहले भी जारी किया जा सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, NTA के एक ऑफिशयल ने बताया था कि CUET UG एग्जाम का रिजल्ट 13 या 14 सितंबर को जारी किया जा सकता है.

CUET UG एग्जाम 2022

CUET UG फेज 1 का एग्जाम 15 जुलाई से शुरू हुआ था. इसमें 2 लाख 49 हजार कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था. CUET UG 2022 एग्जाम पहले 10 अगस्त को खत्म होने थे. लेकिन एग्जाम में टेक्निकल दिक्कतों की वजह से इसकी डेट्स को 30 अगस्त तक बढ़ाया गया था. CUET एग्जाम का स्कोर देश की 90 यूनिवर्सिटीज के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिये यूज किया जा सकता है. इसमें 44 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 12 स्टेट यूनिवर्सिटी, 21 प्राइवेट और 13 डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं. 

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement

()