दी लल्लनटॉप का डेली इकोनॉमिक शो– खर्चा-पानी. इसमें हम बात करते हैं रोज़ की आर्थिकसुर्ख़ियों की जिसमें हमारा साथ देते हैं बिजनेस टुडे के मैनेजिंग एडिटर सिद्धार्थजाराबी. आज हमने इन मुद्दों पर चर्चा की-1. अमेरिकन ड्रीम: कोविड यात्रा प्रतिबंधों के बावजूद, H-1B VISA स्वीकृतियां अपनेचरम पर हैं. पिछले दशक में सबसे ज्यादा. क्या यह जो बाइडेन के कारण है या यह सब'मांग और आपूर्ति' की वजह से है?2. पेटीएम के साथ क्या दिक्कत है ? हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्धकंपनी के तीन प्रमुख मैनेजरों ने इस्तीफे दिए, दो सालों में बड़े इस्तीफों की कुलसंख्या बढ़कर 7 हो गई है.3. बजट 2022-23: पीएम के सीईओ से मिलने के बाद अब वित्त मंत्री ने भी अर्थशास्त्रीके साथ बैठक की. इस बैठक की मुख्य बातें क्या हैं?