The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Business
  • TikTok Owner Zhang Yiming Overtakes Mukesh Ambani to Become Asia’s Second-Richest Person

टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग ने दिया मुकेश अंबानी को तगड़ा झटका, इस लिस्ट में पछाड़ा

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी करीब 8.32 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. अब टिकटॉक के मालिक की संपत्ति उनसे ज्यादा है और वह दूसरे नंबर पर हैं.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (अपडेटेड: 3 जून 2026, 02:27 PM IST)
Gautam Adani
गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के हाथ से अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी का तमगा छिन गया है. अब ये खिताब शार्ट वीडियो ऐप टिकटॉक (TikTok) के पैरैंट कंपनी बाइट डांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग (Zhang Yiming) को हासिल हुआ है.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट  के मुताबिक, झांग की कंपनी बाइटडांस (ByteDance) लिमिटेड के शेयरों की वैल्यू बढ़ने से झांग की दौलत बढ़ गई है. बाइट डांस कंपनी अब एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर अपना फोकस बढ़ा रही है.  बाइटडांस चीन की सबसे चर्चित निजी कंपनी है. अब चीन की यह कंपनी (बाइटडांस ) एआई पर भारी दांव लगा रही है. 

ब्लूमबर्ग न्यूज ने पिछले महीने बताया था कि चीनी एआई बाजार में अग्रणी बनने और विदेशों में बड़ी अमेरिकी कंपनियों को चुनौती देने के उद्देश्य से कंपनी इस साल करीब 6.70 लाख करोड़ रुपये तक के खर्च करने पर विचार कर रही है. 

झांग यिमिंग के पास कितनी दौलत?

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक झांग की कुल संपत्ति बढ़कर 92.8 अरब डॉलर (8.88 लाख करोड़ रुपये) हो गई है. झांग यिमिंग की संपत्ति मार्च 2019 के बाद से सात गुना से ज्यादा बढ़ी है. उस समय उनकी संपत्ति 13 अरब डॉलर ( करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये) थी. बता दें कि बाइटडांस के वीडियो ऐप टिकटॉक और उसके एआई चैटबॉट डौबाओ (Doubao) पिछले कुछ समय से काफी सफल है.

इस चैटबॉट को हर महीने 30 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं. यह चीन का सबसे लोकप्रिय चैटबॉट बन गया है. बाइटडांस ने इस साल की शुरुआत में अपने कुछ अमेरिकी कारोबार को अमेरिकी निवेशकों को ट्रांसफर भी किया था.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार के मामले में साउथ कोरिया ने भी भारत को पछाड़ा, आखिर दिक्कत कहां है?

मुकेश अंबानी तीसरे सबसे अमीर आदमी 

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी 117.4 अरब डॉलर (करीब 11.24 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ इस मामले में टॉप पर बने हुए हैं. वहीं, मुकेश अंबानी 86.9 अरब डॉलर (करीब 8.32 लाख करोड़) की कुल संपत्ति के साथ एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

वीडियो: पीएम मोदी को र‍िपोर्ट करने वाली IAS राधा चौहान कौन? CBSE OSM विवाद की जांच करेंगी

Advertisement

Advertisement

()