The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Business
  • Budget 2026 Farmers, youth and working professionals expectations

Budget 2026: PM-KISAN की रकम बढ़ेगी? नौकरीपेशा को मिलेगी टैक्स राहत! बजट से युवाओं की उम्मीद

Budget 2026: इस बजट में किसान, युवा और नौकरीपेशा लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान हो सकते हैं. इस बार क्या खास होने वाला है? क्या सरकार, किसानों के लिए चलाई जाने वाली मौजूदा योजनाओं में केवल मामूली बदलाव करेगी या कृषि नीति में बड़े स्तर पर बदलाव करेगी.

Advertisement
Budget 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में भारत का आम बजट पेश करेंगी. (फाइल फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
1 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 1 फ़रवरी 2026, 11:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बजट 2026 से देश के नागरिकों को खास उम्मीद है (Union Budget 2026). केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में भारत का आम बजट पेश करने जा रही हैं. इस बजट में किसान, युवा और नौकरीपेशा लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान हो सकते हैं. पिछले साल भी इस वर्ग को बजट में सरकारी योजनाओं के रूप में खास सौगात मिली थी. इस बार क्या खास होने वाला है? 

किसानों के लिए बजट 2026 में क्या खास?

अमेरिकी टैरिफ की धमकियों के सामने भारत के कड़े रुख ने एक बार फिर कृषि को राष्ट्रीय नीति के केंद्र में ला दिया है. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि को लेकर कड़ा रुख अपनाया था. राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने के ऐलान के एक दिन बाद यानी 7 अगस्त को पीएम मोदी ने कहा था, “भारत अपने किसानों, दुधारू और मछुआरों के फायदे से कभी समझौता नहीं करेगा.”

ऐसे में देखना यह होगा कि जब निर्मला सीतारमण 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करने की तैयारी कर रही हैं, तो क्या सरकार, किसानों के लिए चलाई जाने वाली मौजूदा योजनाओं में केवल मामूली बदलाव करेगी या कृषि नीति में बड़े स्तर पर बदलाव करेगी.

पिछले साल के बजट 2025-26 में किसानों को प्रधानमंत्री धन धान्य योजना की सौगात मिली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की राशि 6 हजार से 9 हजार रुपये सालाना की जा सकती है. 2019 में योजना शुरू होने के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश के करीब 11 करोड़ किसानों को इसका सीधा फायदा मिलता है.

2024 में संसदीय समिति ने किसानों को मिलने वाली इस रकम को दोगुना करके 12 हजार रुपये सालाना करने की सिफारिश की थी. लेकिन बताया जा रहा है कि इसे 50 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है.

केंद्र सरकार इस योजना पर 60 से 65 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च करती है. इसे बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना करने पर यह खर्च बढ़कर करीब 95 हजार करोड़ सालाना हो जाएगा.

युवाओं को क्या मिलेगा?

केंद्रीय बजट 2026 में युवाओं के लिए नौकरी और स्किल पर खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि सरकार 'एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव' (ELI) योजना को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है, जिसमें नई भर्ती करने वाली कंपनियों को वित्तीय मदद दी जा सकती है. 

साल 2024-25 के बजट में युवाओं के लिए इस योजना का ऐलान हुआ था. इस योजना के तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार ने अपनी ओर से 15000 रुपये देने का ऐलान किया था. इस बार इस योजना के तहत स्टाइपेंड में बढ़ोतरी जैसी घोषणाएं शामिल हो सकती हैं. इसके अलावा एजुकेशन लोन पर ब्याज दरों में कमी और स्किल डेवलपमेंट के लिए भी बड़े ऐलानों की उम्मीद है.

बजट से जुड़े हर अपडेट के लिए पढ़ें- Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे बजट भाषण पढ़ेंगी, 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद

नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या है खास?

इनकम टैक्स की नई रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है. इससे वेतनभोगी की 13 लाख तक की इनकम टैक्स-फ्री हो सकती है. अभी 12.75 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री है. 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योग संगठन कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी, CII ने सरकार को सुझाव दिया है कि खपत बढ़ाने के लिए लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा छोड़ना जरूरी है. टैक्स छूट बढ़ने से लोगों की 'पर्चेजिंग पावर' बढ़ेगी. इससे इकोनॉमी को फायदा होगा.

इसके अलावा, बजट 2026 में उम्मीद जताई जा रही है कि आम लोगों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना की ब्याज दर को बढ़ाया जा सकता है. PPF पर अभी 7.10 फीसदी ब्याज सरकार की तरफ से मिलता है.

वीडियो: नेहरू से लेकर मोदी तक बजट में क्या क्या बदला?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()