The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Business
  • Banks to Remain Closed on Several Days in June: Check When Your Nearest Branch Will Be Open, Full Holiday List Here

Bank Holiday June 2026: जून में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, आज ही चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

June Bank Holidays 2026: जून में कई त्योहार पड़ रहे हैं इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियां जरूर पता करके जाएं. रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के मुताबिक देशभर के बैंक हमेशा की तरह हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे.

Advertisement
pic
1 जून 2026 (अपडेटेड: 1 जून 2026, 02:08 PM IST)
Banking Holiday in June 2026
बैकिंग अवकाश के दौरान ऑनलाइन लेन-देन हमेशा की तरह जारी रहेंगे (फोटो क्रेडिट: Business Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

1 जून से देश भर में नए नियम लागू हो रहे हैं. पैन कार्ड, रेलवे समेत कई सेक्टर में बदलाव हो रहे हैं. इसके अलावा, इस महीने काफी दिन बैंक भी बंद रहेंगे. अगर जून में आपको किसी काम से बैंक जाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर जान लें. बैंक जाने से पहले छुट्टियां जरूर पता करके जाएं क्योंकि राज्यवार छुट्टियां अलग अलग हैं. कई बार बैंक की छुट्टी पता करके नहीं जाने पर आपका समय बर्बाद होता है. आइए जानते हैं कि जून में किन बैंकों में अवकाश रहने वाला है और कब -कब रहने वाला है?

इन त्योहारों/ खास मौके पर बंद रहेंगे बैंक

15 जून-ओडिशा और मिजोरम में YMA (यंग मिजो एसोसिएशन) और राजा संक्रांति के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.

25 जून- मोहर्रम (Muharram) की वजह से आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

26 जून- मुहर्रम या आशूरा (Ashoora) के कारण त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे

29 जून- संत गुरु कबीर जयंती (Sant Guru Kabir Jayanti) के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे
30 जून- मिजोरम में रेमना नी (Remna Ni) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: भारत में बंद हो जाएंगे कागज के नोट? RBI कुछ बड़ा करने वाला है

दूसरे -चौथे शनिवार और सभी रविवार को बैंकों में छुट्टी  

इन सभी त्योहारी छुट्टियों के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक देशभर के बैंक हमेशा की तरह हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे. अगर आपको बैकिंग अवकाश को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन है तो आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बेवसाइट में जाकर अपने राज्य में बैकिंग छुट्टियों के बारे में पता कर सकते हैं. हम आपकी सुविधा के लिए आरबीआई का लिंक भी साझा कर रहे हैं. इसमें आप जून महीने में पड़ने वाली राज्यवार छुट्टियों के बारे में पता कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार क्यों लुढ़का? अब कितना बचा है?

ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी 

इन छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग में किसी तरह की रोक नहीं रहेगी. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से  इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप्लिकेशन, एटीएम और यूपीआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके पैसे ट्रांसफर करने से लेकर बिल भुगतान वगैरा की सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.  वहीं, चेक प्रोसेसिंग, डिमांड ड्रॉफ्ट जारी करना और बड़े कैश लेनदेन जैसी सेवाओं के लिए बैंक जाना जरूरी होगा. ये काम आपके तभी होंगे जब बैंक की शाखाएं खुलेंगी. 

वीडियो: कुल्लू में स्थानीय युवक पर गोली चलाने वाले पर्यटक के साथ क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()