The Lallantop

स्कॉटलैंड को पीटकर विराट कोहली ने खोल दिया टीम इंडिया का प्लान!

अपने बर्थडे पर भी बोले कैप्टन कोहली.

Advertisement
post-main-image
Virat Kohli ने Scotland की जीत के बाद कई चीजों पर बात की (एपी फोटो)
इंडियन क्रिकेट टीम लौट आई है. ऐसा हम नहीं फ़ैन्स बोल रहे हैं. बोलना भी चाहिए स्कॉटलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेली. स्कॉटलैंड की कम अनुभवी टीम को चारों खाने चित कर दिया. टॉस जीतकर इंडियन कैप्टन विराट कोहली ने पहले बोलिंग का फैसला किया. और उनका फैसला पूरी तरह से सही साबित हुआ. रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट निकालते हुए स्कॉटलैंड को 85 के टोटल पर ही रोक लिया. इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने भी दो विकेट निकाले. और फिर जवाब में बल्ले से धमाका करते हुए मैच को 6.3 ओवर्स में ही अपने नाम कर लिया. केएल राहुल ने सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. जबकि रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए. इस जीत से कैप्टन कोहली बेहद खुश दिखे. जीत के बाद उन्होंने कहा,
डॉमिनेटिंग परफॉर्मेंस. यह कुछ ऐसा था जिसे हम फिर से करने की कोशिश कर रहे थे. मैं आज के मैच के बारे में बहुत कुछ नहीं कहना चाहता हूं क्योंकि हमें पता था कि हम कैसा खेल चुके हैं. T20 क्रिकेट में टॉस और कंडिशन जैसी छोटी चीजें मायने रखती हैं और हमें खुशी है कि हम अपनी लय में लौट पाए.'
कोहली ने जीत के बाद यह भी बताया कि उनकी टीम ने मैच से पहले स्कॉटलैंड को कितने स्कोर पर रोकने का प्लान किया था. कोहली ने कहा,
'हमने 100-120 की बात की थी लेकिन हमने उन्हें ऐसे टोटल पर रोक लिया जिसने हमें सबसे आगे जाने में मदद की. हमने 8-10 ओवर के अंदर मैच खत्म करने की बात की थी. आप साढ़े छह या साढ़े सात रन के मार्क तक नहीं जाना चाहते क्योंकि फिर बड़ी दिक्कत हो जाती है. हमने यह ब्रैकेट दिया और उन्हें मोमेंटम पाने की अनुमति दी. अगर आप हमारे प्रैक्टिस गेम्स को देखें तो लड़के ऐसी ही बैटिंग कर रहे थे. ऐसी क्रिकेट के दो ओवर्स में ही टूर्नामेंट का मोमेंटम पूरी तरह से बदल सकता था. हमने चीजों को इस फैक्ट में तोड़ा कि हम उन दो गेम्स में अच्छा नहीं कर पाए और दो ओवर्स में मामला बदल सकता था.'
विराट कोहली ने यह जीत अपने बर्थडे के दिन हासिल की. और इसके साथ ही वह अपने बर्थडे वाले दिन भारत को मैच जिताने वाले पहले कप्तान भी बन गए. हालांकि मैच के बाद उन्होंने साफ कहा कि वह अब बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी चीजों पर यकीन नहीं रखते. कोहली ने कहा,
'मैं बस खुश हूं कि सब लोग अपनी लय में आ रहे हैं. बर्थडे सेलिब्रेशन की बात करें तो मैं उस फेज से ऊपर निकल चुका हूं. मेरी पत्नी और मेरी बेटी यहां हैं और यही सेलिब्रेशन काफी है. परिवार का यहां होना ही एक आशीर्वाद जैसा है.'
टीम इंडिया अब चार मैचों में दो जीत के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है. टीम का आखिरी मैच 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ होगा.

Advertisement
Advertisement