भारतीय जनता पार्टी के एक और नेता की बेटी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सामने आई है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर से बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह CJP के सपोर्ट में खड़ी हो गई हैं. यशस्विनी एक कॉन्टेंट क्रिएटर हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी अल जजीरा से इस बारे में बात की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
'पछतावा ही नहीं...', CJP के समर्थन में आई बीजेपी नेता की बेटी ने धर्मेंद्र प्रधान के लिए कड़वा बोल दिया
Uttar Pradesh से BJP के पूर्व विधायक Vikram Singh की बेटी Yashaswinee Raje Singh ने भी CJP Protest को सपोर्ट किया है. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नए शिक्षा मंत्री पर भी टिप्पणी की.

अल जजीरा के साथ बातचीत में यशस्विनी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में शामिल होने से लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी राय रखी. यशस्विनी ने बताया कि वो जंतर मंतर पर हुए छात्रों को सपोर्ट करने के लिए प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे में इस्तेमाल की गई भाषा पर भी सवाल खड़ा किया. यशस्विनी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ‘पछतावे’ जैसा नहीं लग रहा था, बल्कि, एक ‘शहीद’ की तरह सामने रखा गया.
यशस्विनी ने इस्तीफे के शब्दों को लेकर बीजेपी नेता की आलोचना के साथ CJP प्रोटेस्ट की तारीफ की. कहा कि इस मूवमेंट ने लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ा. उनके मुताबिक CJP ने जिस तरह से इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर मीम्स और मैसेजेस के जरिए लोगों को एक किया वो ‘काबिल-ए-तारिफ’ है.
पिता से राजनीति पर बात नहींएजेंसी से बात करते हुए यशस्विनी ने पिता से अपने रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने कहा वो राजनीति के बारे में अपने पिता और घर में बात नहीं करती हैं. यशस्विनी ने कहा कि वो फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हैं और अकेले रहती हैं. कई सालों से अपने पैतृक गांव भी नहीं गई हैं. इसलिए वो ऐसे मुद्दों पर बिना 'हिप्पोक्रेट' बने बात कर पाती हैं.
यशस्विनी ने धर्मेंद्र प्रधान के बदले प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्री का कार्यभार सौंपने पर भी टिप्पणी की. उन्होंने प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने को भी ‘मजाक’ बताया है.
यह भी पढ़ें: बिहार में Gen Alpha छात्रों ने SDM का ऑफिस घेर लिया, एक-एक मांग मनवाई
यशस्विनी से पहले बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन रहर ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का समर्थन किया था. इसके अलावा असम के राजस्व मंत्री केशव मंहता की बेटी दिबिसा महंता ने भी CJP का सपोर्ट किया था. इसके बाद खुद मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि बच्चों के कामों को उनके मां-बाप से नहीं जोड़ना चाहिए.
वीडियो: CJP Protest में PM पर आपत्तिजनक बयान, अब FIR, सरकार का वादा पूरा होगा?










?width=120)


