हमने अक्सर ये सुना है कि अगर हड्डियों को मज़बूत रखना है तो कैल्शियम ज़्यादा खाओ. इसके लिए दूध, अंडा, दूध से बनी चीज़ें जैसे पनीर, दही वगैरह खाने को कहा जाता है. अब सोचिए अगर ये सब खाने के बाद भी आपकी हड्डियों और जोड़ों में दर्द होने लगे. अब जब डॉक्टर को दिखाएं और जांच हो पता चले आपके शरीर में कैल्शियम की भयंकर कमी है. आपका पहला सवाल होगा कि ऐसे कैसे? हम तो भई दूध, दही, पनीर सब लेते हैं. दरअसल ये बिलकुल मुमकिन है कि ये सब चीज़ें खाने के बाद भी आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए. जैसे लल्लनटॉप के व्यूअर वर्धन के साथ हो रहा है. उनको हाइपोकैल्सीमिया हो गया है. यानी शरीर में कैल्शियम की कमी. वो भी तब जब उनकी ख़ुराक एकदम दुरुस्त है. तो आज के एपिसोड में डॉक्टर्स से जानते हैं हाइपोकैल्सीमिया क्या होता है? शरीर में कैल्शियम की कमी क्यों हो जाती है और इसका इलाज क्या है. देखें वीडियो.
सेहत: क्या आपका शरीर कैल्शियम सोख पा रहा है? जानिए कैसे पता करें
डॉक्टर को दिखाएं और जांच हो पता चले आपके शरीर में कैल्शियम की भयंकर कमी है. आपका पहला सवाल होगा कि ऐसे कैसे?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











.webp?width=275)

.webp?width=275)







